Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
आजकल जुकाम, बुखार के अलावा सीने में भारीपन भी एक ऐसा संकेत है जिससे लोग घबरा रहे हैं। लोग सुनी-सुनाई बातों के आधार पर तनाव का शिकार होने लगते हैं या सोचते हैं कि उन्हें यह भारीपन कहीं कोरोना के कारण या लंग्स में संक्रमण के फैल जाने, खराब हो जाने से तो नहीं हो रहा है। ऐसे में वे खुद तो घबराते हैं ही साथ ही अपने साथ वालों को भी परेशान कर देते हैं लेकिन सीने में भारीपन या जकड़न के कई कारण हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए फेफड़ों में कोरोना संक्रमण फैलने के अलावा किन कारणों से लग सकता है सीने में भारीपन।
2 of 6
एकदम परेशान न हों
- फोटो : Social media
पित्ताशय में संक्रमण
हमारे पित्ताशय में यदि किसी प्रकार का संक्रमण हो जाता है, तो छाती में भारीपन महसूस होने लगता है। यह एक आम समस्या जिसका इलाज आसानी से हो जाता है इसलिए एकदम परेशान न हों लेकिन ऐसा भी न करें कि इसे नजरअंदाज कर दें क्योंकि ऐसा करने पर समस्या बहुत हद तक बढ़ जाती है।
3 of 6
सीने में भारीपन और जकड़न भी बढ़ जाती है
- फोटो : Pixabay
तनाव
ओज्यादा तनाव होने पर भी सीने में भारीपन महसूस होने लगता है। यदि तनाव नियंत्रित नहीं होता, उल्टा बढ़ता जाता है तो सीने में भारीपन और जकड़न भी बढ़ जाती है। ऐसे में यदि कोई ह्रदय का मरीज है, तब तो उसे जल्द ही तनाव पर नियंत्रण पा लेना चाहिए नहीं तो यह ह्रदय पर प्रभाव डालने लगता है।
4 of 6
सीने में भारीपन भी महसूस होने लगेगा
- फोटो : सोशल मीडिया
हेपेटाइटिस
हेपेटाइटिस होने पर सबसे पहला प्रभाव लिवर पर होता है। यदि लिवर में सूजन आने लगती है तो तय बात है कि थोड़े ही समय में सीने में भारीपन भी महसूस होने लगेगा और यह भारीपन थोड़ी देर के लिए न होते हुए लंबे समय तक के लिए बना रहेगा इसलिए बहुत जरूरी है कि पता लगाया जाए कि सीने में भारीपन का कारण क्या है ताकि उस अनुसार इलाज हो सके।
5 of 6
अव्यवस्थित दिनचर्या या भोजन के कारण तो नहीं हो रहा है
- फोटो : Social Media
अपच
कई बार भोजन अच्छी तरह से पच नहीं पाता है तो भी भोजन वापिस नली में लौटने लगता है। ऐसे में सीने में अचानक भारीपन महसूस होने लगता है जिससे कि इन दिनों लोग बहुत डर रहे हैं लेकिन इस तरह दर्द उठने पर एक बार ध्यान जरूर देना चाहिए कि वजह क्या है कि यह हमारी अव्यवस्थित दिनचर्या या भोजन के कारण तो नहीं हो रहा है।