फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से ठीक होने के बाद बढ़ी है भूख, तो हो जाएं सावधान और इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 15 May 2021 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 May 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus hunger is increased so be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हर कोई परेशान है। वायरस की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर भारत में काफी संख्या में लोगों को अपना शिकार बना रही है। हालांकि, हर दिन कोरोना को मात देकर भी लोग घर लौट रहे हैं। लेकिन क्या ये लोग पूरी तरह से ठीक हैं? ये सवाल इसलिए भी क्योंकि जो लोग कोरोना से ठीक हो रहे हैं, उनमें कुछ ऐसी बातें नजर आ रही हैं जो उनकी चिंता को बढ़ा रही है। जैसे- कई लोगों में देखा जा रहा है कि ठीक होने के बाद उनकी भूख अचानक बढ़ गई है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

coronavirus update After recovering from coronavirus hunger is increased so be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज या दूसरी बीमारियों के शिकार?

  • डॉक्टर मानते हैं कि जब व्यक्ति कोरोना की चपेट में आता है, तो इस दौरान उसके स्वाद की क्षमता और गंध दोनों जाने लगते हैं जिसके कारण लोग ठीक से खाना नहीं खा पाते। वहीं, जब लोग ठीक होते हैं तो उन्हें स्वाद और गंध आने लगते हैं, जिसकी वजह से दिमाग से ज्यादा खाने का संकेत जाता है और लोगों की भूख बढ़ जाती है। हालांकि, अगर ये दो-चार दिन तक होता है तो ठीक है, लेकिन लंबे समय तक भूख बढ़ना डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा खाना खाना भी एक बीमारी है।
coronavirus update After recovering from coronavirus hunger is increased so be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कमजोरी की वजह से भी लगती है भूख

  • डॉक्टर ये भी मानते हैं कि भूख बढ़ने के लक्षण कोरोना के गंभीर मरीजों में देखने को नहीं मिलते। कम लक्षण या फिर एसिंप्टोमैटिक मरीजों में ज्यादा भूख बढ़ रही है। जब संक्रमण के दौरान शरीर वायरस से लड़ता है, तो ऐसे में ठीक होने के बाद कमजोरी होती है, जिसकी वजह से भी ज्यादा भूख लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus hunger is increased so be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मोटापा हो सकता है, डॉक्टर की सलाह जरूरी

  • भूख लगने पर लोग कुछ भी खा लेते हैं, जिसकी वजह से पिछली लहर में देखा गया था कि कोरोना से ठीक होने के बाद काफी लोग मोटापे का शिकार हो गए थे। ऐसे में कोरोना से ठीक हुए लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके अलावा अगर लंबे समय तक आपको ज्यादा भूख लगती है, तो फिर ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए, क्योंकि ये किसी बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
coronavirus update After recovering from coronavirus hunger is increased so be careful
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या खा सकते हैं:-

-हाई प्रोटीन और फाइबर वाला आहार
-दालें और स्प्राउट्स 
-रोटी-सब्जी और चावल की नियमित डाइट
-फल खा सकते हैं।

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed