Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
वर्तमान समय में यदि किसी को छींक भी आने लगती है तो लोग डर जाते हैं, अन्य लोग भी दूर जाने लगते हैं। जरूरी नहीं कि छींक आने पर हमेशा कोरोना ही हो। सामान्य जुकाम में या धूप में से लौटने पर बिना पसीना सूखाये पानी पीने से भी छींक आने लगती है। आसान घरेलू उपायों को आजमाकर भी छींक की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। छींक आने पर नाक एवं गले से दूषित पदार्थ बाहर निकल जाते हैं लेकिन रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होने लगती थी। अगली स्लाइड्स से जानिए घरेलू उपाय आजमाकर किस तरह से छींक की समस्या को दूर किया जाता है।
2 of 6
इसके बाद ठंडी जगह पर आराम न करें
- फोटो : file photo
अजवाइन
छींक की समस्या का इलाज अजवाइन से आसानी से किया जा सकता है। गर्म पानी में गुड़ और अजवाइन उबालें। पानी को अच्छे से उबाल लें और इसका सेवन करें। इसके बाद ठंडी जगह पर आराम न करें। इसके अलावा एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर छान लें और शहद मिलाकर पिएं।
3 of 6
एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें
- फोटो : social media
सौंफ
छींक को रोकने के लिए सौंफ का इस्तेमाल कीजिए। सौंफ की चाय बनाकर पीने से आपको जल्दी आराम पड़ेगा। यदि चाय नहीं पीना हो तो एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबालें और फिर इसका सेवन करें। इस तरह से सौंफ को दिन में दो-तीन बार पीने से आपको आराम पड़ जाएगा।
4 of 6
संतरे में विटामिन- सी होता है
- फोटो : Pixabay
संतरा
संतरे का जूस पीने या फिर संतरा खाने से भी आपकी छींक की समस्या दूर हो सकती है लेकिन ध्यान रखें कि संतरा ठंडा न हो। संतरे में विटामिन- सी होता है, जो कि आसानी से छींक के जीवाणुओं से लड़ लेता है। यदि आपको अधिक जुकाम भी हो रहा है तो संतरे के सेवन से यह ठीक हो सकता है इसलिए इसे जरूर खाएं।
5 of 6
मेथी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें
- फोटो : social media
मेथी के बीज
मेथी के बीज खाने से भी आपको छींक की समस्या से राहत मिल सकेगी। इसके लिए आपको मेथी के बीज खाने का तरीका पता होना चाहिए। दो चम्मच मेथी के बीज को पीसकर पाउडर बना लें और इस चूर्ण को गुनगुने पानी में डालकर पी लें। यदि दिन में दो बार आप इसका इसी तरह से सेवन करते हैं तो आपको अगले दिन तक आराम पहुंच जाएगा।