डॉ. राजन गांधी
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जहां एक तरफ देशभर में कोरोना की दूसरी लहर की वजह से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तो वहीं फंगल इंफेक्शन की चपेट में भी लोग आ रहे हैं। लेकिन इन खतरों से अभी देश की राजधानी दिल्ली उभरी भी नहीं कि अब यहां डेंगू भी दस्तक देने लगा है। दिल्ली में अब तक डेंगू के 25 मामले, मलेरिया के 8 और चिकनगुनिया के 4 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में दिल्ली वासियों के लिए एक और खतरा बढ़ चुका है। लेकिन ऐसे समय में हमें घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि बचाव के कुछ तरीके अपनाकर हम खुद को डेंगू जैसी बीमारियों से दूर रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तरीकों के बारे में।
2 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
कैसे फैलता है डेंगू?
- दरअसल, जिस तरह मलेरिया का बुखार मच्छर के काटने से फैलता है, ठीक वैसे ही डेंगू भी मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के मच्छर को एडीज मच्छर कहा जाता है, जो दिन में भी काटते हैं। बरसात के मौसम में या पानी जमने वाली जगहों पर ये पैदा होते हैं और फिर वहां से लोगों के बीच पहुंचकर बीमारी को फैलाते हैं।
3 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
1. मच्छरों से सावधान रहें और खासतौर पर दिन में मच्छर से खुद को बचाकर रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर डेंगू का मच्छर दिन के समय ही काटता है।
4 of 10
शर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
2. बरसात के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि फुल स्लीवज के कपड़े पहनें और शरीर को पूरी तरह से ढककर रखें। साथ ही समय सोते समय भी चादर ओढ़कर सोएं।
3.घर के अंदर या घर की छत पर जैसे- कूलर, गमले, टायर, या किसी सामान के अंदर पानी को जमा न होने दें, क्योंकि यहां डेंगू का मच्छर पनप सकता है।