फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: अगर घर पर चल रहा है कोरोना का इलाज, तो ये तीन उपाय कर सकते हैं मदद

Mon, 17 May 2021 05:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 May 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update According to health minister doctor Harsh Vardhan corona patients can stay healthy in these three tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

शुरुआत से एक बात कही जा रही है कि अगर आप कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, तो ऐसे समय में आपको घबराने की जररूत नहीं है। बल्कि आपको बड़ी ही मजबूती से इस कोरोना वायरस को मात देनी है। वहीं, ये भी जरूरी नहीं कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना हुआ है, तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती ही होना पड़ेगा। कई कोरोना संक्रमित ऐसे हैं, जो घर पर होम आइसोलेशन में रहकर भी अपना इलाज करवा सकते हैं और ठीक हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे लोगों को कौन सी तीन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

coronavirus update According to health minister doctor Harsh Vardhan corona patients can stay healthy in these three tips at home
डॉ हर्षवर्धन - फोटो : ANI

दरअसल, देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट करके ये जानकारी दी है कि कोरोना से संक्रमित हुए लोग होम आइसोलेशन में भी अपना इलाज करवाकर कोरोना को मात दे सकते हैं। डॉक्टर हर्षवर्धन सोशल मीडिया के जरिए समय-समय पर इस बीमारी को लेकर लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी देते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने तीन टिप्स बताए हैं, जो होम आइसोलेशन वाले कोरोना मरीजों के काफी काम आ सकते हैं।

coronavirus update According to health minister doctor Harsh Vardhan corona patients can stay healthy in these three tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लाइट ब्रेथिंग एक्सरसाइज

  • कोरोना से संक्रमित हो रहे लोगों को अपने खानपान का ध्यान तो रखना ही चाहिए, लेकिन डॉक्टर हर्षवर्धन ने जो टिप्स दिए हैं, उसमें पहले टिप्स में उन्होंने बताया है कि ऐसे लोगों को एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। अगर कोरोना के मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो आप लाइट ब्रेथिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update According to health minister doctor Harsh Vardhan corona patients can stay healthy in these three tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तरल पदार्थ पीते रहें

  • दूसरा तरीका जो डॉक्टर हर्षवर्धन ने बताया है कि उसके मुताबिक कोरोना के मरीज को पर्याप्त मात्रा में लिक्विड यानी तरल पदार्थ पीते रहना चाहिए। कोरोना मरीज पर्याप्त पानी पी सकता है, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस का घोल, जूस, नारियल का पानी पिया जा सकता है।

 

विज्ञापन
coronavirus update According to health minister doctor Harsh Vardhan corona patients can stay healthy in these three tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कम से कम 10 मिनट टहलना जरूरी

  • जब कोई व्यक्ति कोरोना का शिकार होता है, तो शरीर में थकावट होने लगती है, जिसके कारण मरीज लेटा रहता है और उसके अंदर ढेर सारा आलस भर जाता है। ऐसे में इस थकावट को दूर भगाने के लिए वॉक यानी टहलना जरूर चाहिए। कोरना से संक्रमित मरीज को रोजाना कम से कम 10 मिनट तक तो टहलना चाहिए।


स्त्रोत और संदर्भ:
https://twitter.com/drharshvardhan/status/1393430158288191490

नोट: यह लेख देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed