फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से जंग में बड़ी कामयाबी, अमेरिकी कंपनी का दावा- 'अस्थाई वैक्सीन' से होगा 100 फीसदी इलाज

Sun, 17 May 2020 05:45 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 17 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates Antibody fights with Covid 19 antigen By California Scientists
कोरोना वायरस का इलाज एंटीबॉडी के जरिए होगा संभव, वैज्ञानिक कर रहे शोध (सांकेतिक तस्वीर)

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इंतजार है तो बस यही कि जल्द से जल्द इसकी वैक्सीन आ जाए। हालांकि वैक्सीन तैयार होना एक लंबी प्रक्रिया होती है और इसमें दुनियाभर के वैज्ञानिक लगे हुए हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। इस्राइल और इटली भी कोरोना की वैक्सीन बना लेने का दावा कर चुके हैं। हालांकि सच्चाई यही है कि कुछ वैक्सीन के ट्रायल का जानवरों पर असर हुआ और उनके शरीर में कोरोना से लड़ने वाली एंटीबॉडी भी तैयार हुई है। अब इंसानों पर ट्रायल चल रहा है।



इस बीच अमेरिका में कोरोना का 100 फीसदी इलाज ढूंढ निकालने का दावा किया गया है। कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने ऐसी एंटीबॉडी की खोज की है, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह 100 फीसदी कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने की क्षमता है।

Coronavirus Vaccine updates Antibody fights with Covid 19 antigen By California Scientists

STI-1499 एंटीबॉडी

  • कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों ने एंटीबॉडी को STI-1499 नाम दिया है। कैलिफोर्निया की कंपनी सोरेंटो थैराप्यूटिक्स ने न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ मिलकर इसकी खोज की है। इस कंपनी का दावा है ये एंटीबॉडी अस्थाई वैक्सीन का काम करेगी। 
Coronavirus Vaccine updates Antibody fights with Covid 19 antigen By California Scientists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
  • सोरेंटो थैराप्यूटिक्स कंपनी का दावा है कि वह हर महीने दो लाख एंटीबॉडी का निर्माण कर सकती है। वैक्सीन आने में अभी वक्त है और ये एंटीबॉडी वैक्सीन से पहले उपलब्ध होगी। कंपनी ने लोगों तक एंटीबॉडी पहुंचाने के लिए अमेरिका के फूड और ड्रग प्रशासन से आपातकालीन अनुमति मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates Antibody fights with Covid 19 antigen By California Scientists
नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
  • एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के सीईओ डॉ. हेनरी का कहना है कि इंसानी शरीर में वायरस से लड़ने और उसे खत्म करने वाली एंटीबॉडी हो तो सोशल डिस्टेंसिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य केवल मरीजों का इलाज करना है। 
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates Antibody fights with Covid 19 antigen By California Scientists
कोरोना वायरस - फोटो : social media
  • ड्रग विशेषज्ञों का कहना है कि यह एंटीबॉडी वायरस को ब्लॉक करता है और इम्यून सिस्टम के लिए अलार्म का काम करती है। कोरोना वायरस का टीका आने में फिलहाल कुछ समय लगने वाला है। ऐसे में ये एंटीबॉडी कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर होगी। कम से कम नए लोगों में तो संक्रमण नहीं फैलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed