फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Tips: ब्रिटिश वैज्ञानिक की सलाह- कोरोना से बचना है तो खुली हवा और धूप लेना जरूरी

Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 17 May 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips: Take sunlight and fresh air to prevent covid 19, British Scientist advice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने दुनियाभर के लोगों की चिंता बढ़ाई है। इसकी दवा और वैक्सीन फिलहाल तैयार नहीं हो पाई है। हालांकि कोविड 19 के लक्षणों का उपचार किया जा रहा है और लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा रहे हैं। व्यक्ति से व्यक्ति को होने वाली इस बीमारी से बचने के लिए शुरुआत से ही सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही खानपान में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड आइटम और आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करने की भी सलाह दी गई है। वहीं, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कोरोना से बचाव के लिए एक नया सुझाव दिया है। इसी सलाह को मानते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन के 52 दिनों के बाद पाबंदियों में थोड़ी ढील दी है। आइए, जानते हैं इस सुझाव के बारें में: 

Coronavirus prevention tips: Take sunlight and fresh air to prevent covid 19, British Scientist advice
Social Distancing - फोटो : Social Media

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने कोरोना से बचाव के लिए ताजा हवा और धूप के सेवन का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को खुली हवा और धूप में बैठना चाहिए। ब्रिटिश सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने लोगों को घर के कमरे से बाहर समय बिताने की जरूरत है। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है। उनका कहना है कि ताजा हवा और धूप में समय बिताने से कोरोना संक्रमण होने का खतरा कम हो जाता है। 

Coronavirus prevention tips: Take sunlight and fresh air to prevent covid 19, British Scientist advice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैज्ञानिकों का कहना है कि बाहर की सतहों पर मौजूद वायरस धूप में जल्द ही खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही धूप विटामिन डी का भी स्रोत होता है और विटामिन डी की भूमिका कोरोना से बचाव में अहम है। वैज्ञानिक प्रोफेसर एलेन पेन का कहना है कि बाहरी सतहों पर मौजूद वायरस सूरज की रोशनी में जीवित नहीं रह पाते हैं, क्योंकि सूर्य की पराबैगनी किरणें उनकी आनुवंशिकता क्षतिग्रस्त कर देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips: Take sunlight and fresh air to prevent covid 19, British Scientist advice
Social Distancing

प्रो. पेन की सलाह पर ब्रिटेन में 52 दिनों से चले आ रहे लॉकडाउन में पहली ढील दी गई है। सरकार ने वहां लोगों को बाहर जाकर व्यायाम करने के साथ स्थानीय पार्कों में धूप में बैठने की अनुमति दी है। हालांकि, इस दौरान उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
Coronavirus prevention tips: Take sunlight and fresh air to prevent covid 19, British Scientist advice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन के गर्वनमेंट साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमरजेंसी के सदस्य प्रो. एलेन पेन के मुताबिक विज्ञान सुझाव देता है कि ताजी हवा और धूप वायरस से बचाव करने में मदद करती हैं। अन्य वैज्ञानिक भी उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। हालांकि लोगों को इस बात की हिदायत दी गई है कि बाहर किसी से बात करते समय फेस मास्क जरूर पहने रहें और दो मीटर की दूरी भी बनाए रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed