फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus से जंग में एक और कामयाबी, वैज्ञानिकों ने पता लगाया- कोरोना से कैसे लड़ता है मानव शरीर

Thu, 19 Mar 2020 02:35 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 19 Mar 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus treatment Research help corona vaccine scientists map how immune system fights covid 19
इस शोध से वायरस के लिए वैक्सीन तैयार करने में मदद मिलेगी

ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने इस बात की पहचान कर ली है कि मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना वायरस का मुकाबला कैसे करती है। यह शोध नेचर मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित किया गया है।



इस शोध में कहा गया है कि चीन समेत कई देशों में लोगों के कोरोनावायरस संक्रमण से उबरने की खबरें आने लगी हैं। ऐसे में शोधकर्ताओं ने यह पता करने का प्रयास किया कि आखिर मानव शरीर का सुरक्षा तंत्र इस वायरस से कैसे लड़ता है और कैसे उसे हरा पाता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि इस शोध का मकसद उन कोशिकाओं के काम के बारे में पता लगाना था जो इस वायरस को टक्कर दे रही हैं। उनका मानना है कि इससे वायरस के लिए वैक्सीन तैयार करने में मदद मिलेगी।

Coronavirus treatment Research help corona vaccine scientists map how immune system fights covid 19
Research - फोटो : अमर उजाला

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का संक्रमण 159 से अधिक देशों तक पहुंच चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वायरस से संक्रमित 1।84 लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि की जा चुकी है जबकि इस कारण 7,500 से भी ज्यादा मौतें भी दर्ज की गई हैं।

इस शोध में शामिल प्रोफेसर कैथरीन केडज़िएर्स्का के मुताबिक, यह एक बेहद महत्वपूर्ण खोज है क्योंकि हमें पहली बार शोध से यह पता चल पा रहा है कि हमारा शरीर (रोग प्रतिरोधक क्षमता) कोरोना वायरस से कैसे लड़ता है।

मेलबर्न के पीटर डोहर्टी इंस्टीट्यूट फॉर इंफेक्शन एंड इम्यूनिटी के शोधकर्ताओं के इस काम की दूसरे कई शोधकर्ताओं ने भी तारीफ की है। एक शोधकर्ता ने इसे एक बड़ी सफलता बताया है।

Coronavirus treatment Research help corona vaccine scientists map how immune system fights covid 19
स्प्रे करते हुए स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : PTI
शोध में क्या मिला?
एक ओर जहां कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं वहीं बहुत से लोगों ने इसके संक्रमण से मुक्ति भी पाई है। शोधकर्ताओं का कहना है संक्रमण हुए कई लोगों को क्वारेंटीन किया गया था लेकिन अब वो स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। 

ये अपने आप में बताता है कि मानव शरीर को रोग रक्षा प्रणाली को इससे लड़ना आता है। वो मानते हैं कि अभी तक इस पर विशेष तौर पर ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus treatment Research help corona vaccine scientists map how immune system fights covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अपने शोध के बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि यह पहला मौक़ा है जब रिसर्च के माध्यम से चार प्रकार की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की पहचान की गई है, जो कोविड 19 से लड़ने में सक्षम पाई गईं। इन कोशिकाओं का पता एक संक्रमित महिला की जांच से किया गया। 

उन्हें मामूली-मध्यम संक्रमण था और उसे इसके अलावा दूसरी कोई भी बीमारी नहीं थी। चीन के वुहान शहर की एक महिला को संक्रमण के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराये जाने के 14 दिनों के भीतर वो पूरी तरह स्वस्थ हो गईं।

विज्ञापन
Coronavirus treatment Research help corona vaccine scientists map how immune system fights covid 19
कोरोना वायरस परीक्षण की व्यवस्था - फोटो : PTI

प्रोफेसर केडजिएर्स्का ने बीबीसी को बताया कि उनकी टीम ने इस महिला की विस्तृत जांच की। उनकी जांच के केंद्र में इस महिला का इम्यून सिस्टम था। टीम ने अपनी जांच में यह पता लगाने की कोशिश की कि इस महिला का इम्यून सिस्टम कोरोना वायरस के संक्रमण पर किस तरह की प्रतिक्रिया करता है। वो बताती हैं

जब महिला की स्थिति में सुधार आने लगा तो उसके खून के बहाव में कुछ विशिष्ट प्रकार की कोशिकाओं को देखा गया। ये कुछ उसी तरह की वही कोशिकाएं थीं जो इंफ्लूएंजा के मरीजों में ठीक होने से पहले दिखाई देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed