फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में कमजोरी की समस्या हो सकती है दूर, बस सुबह उठकर करना होगा इन 5 चीजों का सेवन

Fri, 23 Jul 2021 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Jul 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus tips Weakness can be overcome during the corona period by consuming these five foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

कोरोना वायरस, एक ऐसी खतरनाक महामारी जिसने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया। चीन से शुरू हुई ये बीमारी धीरे-धीरे करके लगभग पूरी दुनिया में फैल गई। वहीं, भारत में तो इस कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जमकर कहर मचाया। लोग संक्रमित हुए, और काफी लोगों की जान भी गई। वहीं, जो लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और इसके अलावा इस कोरोना काल मे लोगों में एक सामान्य दिक्कत देखी जा रही है, और वो है कमजोरी आना। अक्सर हल्का बुखार आने के बाद या कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोगों में कमजोरी जैसी दिक्कतें देखी जा रही है। ऐसे में आप कुछ चीजें खाकर खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सुबह-सवेरे आपको किन चीजों का सेवन करके फायदा मिल सकता है।

Coronavirus tips Weakness can be overcome during the corona period by consuming these five foods
अखरोट के फायदे - फोटो : istock

अखरोट

  • आप अखरोट का सेवन बिना भिगाए भी कर सकते हैं, लेकिन भिगाकर खाने से ये ज्यादा फायदा देता है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। अखरोट हमारे दिमाग को दुरुस्त करने का काम भी करता है।
Coronavirus tips Weakness can be overcome during the corona period by consuming these five foods
लहसुन के फायदे - फोटो : Pixabay

लहसुन

  • लहसुन में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाने का काम करते हैं। आप लहसुन का सेवन सब्जी में, कच्चा या फिर भूनकर भी कर सकते हैं। ये शारीरिक कमजोरी, और पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus tips Weakness can be overcome during the corona period by consuming these five foods
गुड़ के फायदे - फोटो : Facebook/Ashutosh Kumar Singh

गुड़

  • सुबह उठते ही गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन किया जाए, तो ये हमारे शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। गुड़ हमारे शरीर में नया खून बनाने और पुराने खून की सफाई करने में मदद करता है, दिल से जुड़ी बीमरियों को दूर करने में मदद करता है आदि। इसलिए सुबह उठकर गुड़ का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Coronavirus tips Weakness can be overcome during the corona period by consuming these five foods
शहद के फायदे - फोटो : istock

शहद

  • सुबह उठकर गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन करने से शरीर को लाभ मिलते हैं। खासकर इसका सेवन सर्दियों में किया जाना काफी फायदेमंद होता है। शहद में पाए जाने वाले एंजाइम, मिनरल्स, फ्लेवोनोइड्स और विटामिन वजन कम करने समेत कई अन्य फायदे देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed