{"_id":"6101241c8ebc3e58393f52d4","slug":"coronavirus-third-wave-update-these-are-the-measures-to-prevent-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर अलर्ट: अगर अब भी आप कोरोना को ले रहे हैं हल्के में, तो हो सकते हैं संक्रमित, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
तीसरी लहर अलर्ट: अगर अब भी आप कोरोना को ले रहे हैं हल्के में, तो हो सकते हैं संक्रमित, ऐसे करें बचाव
एक लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी आज भी हमारे बीच है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर भारत में धीमी पड़ गई हो, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अब भी हमारे बीच में ही है और विशेषज्ञ इसकी तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। इसलिए हमें कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। लेकिन अब भी देखा जा रहा है कि कई लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि शायद वे उस दौर से नहीं गुजरे हैं, जिनसे वे लोग गुजरे हैं जिन्होंने कोरोना से अपनों को खोते हुए देखा है। इसलिए आपको भी कोरोना को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी है, और कुछ बातों का ख्याल रखना है, ताकि आप कोरोना से बचे रह सकें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वायरस ऐसे करता है शरीर पर अटैक
जब किसी व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस की संक्रमित बूंदें प्रवेश करती हैं, तो वो कोरोना की चपेट में आ सकता है। जैसे- किसी के छींकने से, किसी संक्रमित सतह को छूने के बाद उन हाथों को मुंह, नाक या आंख पर लगाने से आपके शरीर में वायरस प्रवेश कर सकता है। इसके बाद इस वायरस के कण गले तक पहुंच जाते हैं और फिर कोशिकाओं पर चिपक जाते हैं और अपनी आनुवंशिक चीजों को कोशिकाओं में ट्रांसफर कर देते हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, जब ये कोरोना वायरस गले के नीचे जाने लगता है, तो व्यक्ति को खांसी, गले में खराश और बुखार तक आने लगता है। वहीं, इसके बाद ये हमारे फेफड़ों और लिवर तक को कमजोर करने का काम करता है। वहीं, हमारा इम्यून सिस्टम इस वायरस से लड़ने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
टीकाकरण करवाएं
कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। विशेषज्ञ पहले ही साफ कर चुके हैं कि कोरोना की सभी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और पूरी तरह असरदार हैं। इसलिए इन से दूर जाने की जगह वैक्सीन जरूर लें। देखा जा रहा है कि कई लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर गलतफहमी है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और बिना डरे वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क पहनें
देखा जा रहा है कि लोगों ने मास्क तो पहने हैं, लेकिन चेहरे पर नहीं बल्कि गले में या आधे मुंह मे। ये पूरी तरह गलत है। आपको एक टाइट मास्क अपने चेहरे पर लगाना है, जो आपके चेहरे को पूरी तरह से ढक सके और आपको वायरस से बचाने में मदद कर सके। आप चाहे वैक्सीन लगवा चुके हैं या नहीं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको मास्क पहनकर रखना है, और साथ ही समय-समय पर मास्क बदलना न भूलें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।