डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
एक लंबे समय से कोरोना वायरस महामारी आज भी हमारे बीच है। भले ही कोरोना की दूसरी लहर भारत में धीमी पड़ गई हो, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना अब भी हमारे बीच में ही है और विशेषज्ञ इसकी तीसरी लहर को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। इसलिए हमें कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। लेकिन अब भी देखा जा रहा है कि कई लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, क्योंकि शायद वे उस दौर से नहीं गुजरे हैं, जिनसे वे लोग गुजरे हैं जिन्होंने कोरोना से अपनों को खोते हुए देखा है। इसलिए आपको भी कोरोना को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी है, और कुछ बातों का ख्याल रखना है, ताकि आप कोरोना से बचे रह सकें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वायरस ऐसे करता है शरीर पर अटैक
- जब किसी व्यक्ति के शरीर में कोरोना वायरस की संक्रमित बूंदें प्रवेश करती हैं, तो वो कोरोना की चपेट में आ सकता है। जैसे- किसी के छींकने से, किसी संक्रमित सतह को छूने के बाद उन हाथों को मुंह, नाक या आंख पर लगाने से आपके शरीर में वायरस प्रवेश कर सकता है। इसके बाद इस वायरस के कण गले तक पहुंच जाते हैं और फिर कोशिकाओं पर चिपक जाते हैं और अपनी आनुवंशिक चीजों को कोशिकाओं में ट्रांसफर कर देते हैं।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
वहीं, जब ये कोरोना वायरस गले के नीचे जाने लगता है, तो व्यक्ति को खांसी, गले में खराश और बुखार तक आने लगता है। वहीं, इसके बाद ये हमारे फेफड़ों और लिवर तक को कमजोर करने का काम करता है। वहीं, हमारा इम्यून सिस्टम इस वायरस से लड़ने का काम करता है।
4 of 7
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
टीकाकरण करवाएं
- कोरोना वायरस से खुद को बचाने के लिए हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। विशेषज्ञ पहले ही साफ कर चुके हैं कि कोरोना की सभी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और पूरी तरह असरदार हैं। इसलिए इन से दूर जाने की जगह वैक्सीन जरूर लें। देखा जा रहा है कि कई लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर गलतफहमी है। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से बात करनी चाहिए और बिना डरे वैक्सीन लगवानी चाहिए।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
मास्क पहनें
- देखा जा रहा है कि लोगों ने मास्क तो पहने हैं, लेकिन चेहरे पर नहीं बल्कि गले में या आधे मुंह मे। ये पूरी तरह गलत है। आपको एक टाइट मास्क अपने चेहरे पर लगाना है, जो आपके चेहरे को पूरी तरह से ढक सके और आपको वायरस से बचाने में मदद कर सके। आप चाहे वैक्सीन लगवा चुके हैं या नहीं। इन दोनों ही स्थितियों में आपको मास्क पहनकर रखना है, और साथ ही समय-समय पर मास्क बदलना न भूलें।