फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आई असली वजह: इसलिए बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं कोरोना के नए वेरिएंट्स

Tue, 01 Jun 2021 06:25 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 01 Jun 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus third wave effect on children, corona new variant in india
कोरोना का बच्चों में खतरा - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed By-


डॉ राजन गांधी
बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन
उजाला सिग्नस हॉस्पिटल, कानपुर


देश में कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की रफ्तार अब काफी हद तक थमती नजर आ रही है। अप्रैल-मई में रोजाना के जो आंकड़े बढ़कर साढ़े तीन तक पहुंच हो गए थे, उनमें अब काफी सुधार आ गया है। हालांकि इस बीच कई रिपोर्टस में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, तीसरी लहर को बच्चों के लिए काफी खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहे हैं कि जब पहली दो लहरों में वायरस ने बच्चों को ज्यादा प्रभावित नहीं किया, तो आखिर तीसरी लहर में इस तरह की आशंका क्यों जताई जा रही है?
कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के आने वाले स्ट्रेनों से भी बच्चों को ज्यादा खतरा हो सकता है। इन खबरों ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। आइए इस लेख में बाल रोग विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर कोरोना के नए स्ट्रनों को बच्चों को लिए ज्यादा खतरनाक क्यों बताया जा रहा है? साथ ही किन उपायों को प्रयोग में लाकर बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है? 

coronavirus third wave effect on children, corona new variant in india
बच्चों में कोरोना की तीसरी लहर का असर - फोटो : iStock
बच्चों को क्यों है ज्यादा खतरा?
बच्चों को लेकर जताई जा रही चिंता के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल कानपुर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजन गांधी से बात की। डॉ राजन बताते हैं कि कोरोना की तीसरी में बच्चों को लेकर चिंता करने का मुख्य कारण है कि देश में फिलहाल बच्चों को कोरोना की वैक्सीन नहीं दी जा रही है। तीसरी लहर और कोरोना के अन्य वेरिएंट्स के  आते-आते देश में 18 साल के ऊपर के ज्यादातर लोगों का टीकाकरण हो चुका होगा, ऐसे में जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी होगी, उनमें संक्रमण का खतरा स्वाभाविक रूप से ज्यादा होगा।

 
coronavirus third wave effect on children, corona new variant in india
बच्चों की सुरक्षा को लेकर रखें ध्यान प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
...ताकि बच्चे रहें सुरक्षित
बच्चों की सुरक्षा का ध्यान में रखते हुए सरकार ने अभिभावकों को वैक्सीन देने के अभियान को और तेज कर दिया है। देश में तमाम वैक्सीनेशन सेंटरों पर उन अभिभावकों के वैक्सीन देने की शुरुआत कर दी गई है, जिनके बच्चे 12 साल या उससे कम आयु के हैं। माना जा रहा है कि यदि देखभाल करने वाले लोग कोरोना से सुरक्षित होंगे तो बच्चों को भी संक्रमण से मुक्त रखा जा सकेगा। आइए जानते हैं कि संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए और क्या-क्या चीजें जरूरी हैं?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus third wave effect on children, corona new variant in india
बच्चों को भी मास्क लगाकर रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
मास्क पहनाना जरूरी
डॉ राजन गांधी कहते हैं बच्चों को भी कोविड सुरक्षा के सभी नियमों के पालन को लेकर जागरूक करना बेहद जरूरी है। बच्चों को घर से बाहर जानें से रोकें, विशेषकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर। किन्हीं परिस्थितियों में यदि बच्चों को भी बाहर ले जाना पड़े तो सुनिश्चित करें कि बच्चों ने भी ठीक तरीके से मास्क पहने हों।
विज्ञापन
coronavirus third wave effect on children, corona new variant in india
हाथों की सफाई पर ध्यान दें - फोटो : iStock
हाथों की सफाई
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि बड़ों की तरह बच्चे हमेशा हाथों का सफाई पर ध्यान नहीं रख सकते हैं, ऐसे में अभिभावकों को समय-समय पर बच्चों के हाथ साफ करते रहने चाहिए। इसके अलावा अभी से बच्चों में साफ-सफाई के नियमों के पालन कराने की आदत डालें, जिससे भविष्य में भी उन्हें किसी प्रकार के संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed