चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनियाभर में फैलता जा रहा है। दुनियाभर में हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इस वायरस का अबतक कोई इलाज नहीं है। हालांकि कई देशों में इस वायरस को लेकर रिसर्च जारी है। कई सारे रिसर्च के सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। भारत समेत कई देशों के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के स्ट्रेन को अलग करने में सफलता पाई है। वहीं, अमेरिका में कोरोना के वैक्सीन का भी मानव शरीर पर परीक्षण किया जा चुका है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इसका टीका आम प्रयोग के लिए तैयार हो जाएगा। इस बीच कोरोना के खिलाफ जंग में अमेरिका से एक और अच्छी खबर सामने आई है।
Coronavirus: अमेरिका की इस कंपनी का दावा- महज 45 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना है या नहीं
दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए अमेरिका में एफडीए यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दे दी है। कैलिफोर्निया स्थित मॉलिक्यूलर डायगनॉस्टिक कंपनी सिफाइड ने इस बात की जानकारी दी है। सिफाइड इस टेस्ट की डेवलेपर कंपनी है। कंपनी का दावा है कि इस टेस्ट से महज 45 मिनट में पता चल जाएगा कि व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं।
सिफाइड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी को आपातकालीन समय में एफडीए से टेस्ट को लेकर मंजूरी मिल गई है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से अस्पतालों में और इमरजेंसी वार्ड में किया जाएगा। कंपनी की ओर से बताया गया है कि अगले हफ्ते से ही इसे अस्पतालों में भेजा जाएगा। मालूम हो कि वर्तमान में टेस्ट के लिए सैंपल को एक केंद्रीय लैब में भेजा जाता है और वहां से रिजल्ट आने में लंबा समय लग जाता है।
10 मिनट में रिजल्ट देने वाला जांच किट बना रहा दक्षिण कोरिया
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण कोरिया भी आगे की तैयारी में है। कोराना संक्रमण की जांच के लिए कम समय में रिपोर्ट देने वाले किट के निर्माण में यहां के वैज्ञानिक लगे हैं। दावा है कि इस किट के तैयार होने के बाद महज 10 मिनट में कोरोना का टेस्ट हो जाएगा। ऐसे किट तैयार कर हर हफ्ते करीब तीन लाख किट निर्यात करने पर विचार किया जा कर रहा है।
दवाओं के एलान को लेकर ट्रंप कर चुके हैं ट्वीट
HYDROXYCHLOROQUINE & AZITHROMYCIN, taken together, have a real chance to be one of the biggest game changers in the history of medicine. The FDA has moved mountains - Thank You! Hopefully they will BOTH (H works better with A, International Journal of Antimicrobial Agents).....
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दवाओं का एलान कर चुके हैं। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया था कि हाइड्रोक्जिक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन साथ में लिया जाए। इनके पास दवाओं के इतिहास में सबसे बड़ा गेम चेंजर बनने का अवसर है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने ऊंचाइयों को छुआ है- आपका आभार। ट्रंप ने कहा कि ये दोनों दवाएं साथ में लेने से अच्घ्छा असर करती है। उम्मीद है दोनों को तत्काल इस्तेमाल में लाया जाएगा।