फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Test at Home: घर पर इन दो चीजों को सूंघकर पता करें, आपको कोरोना है या नहीं

Fri, 02 Oct 2020 01:44 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 02 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus test at home by coconut oil and peppermint Smell, easy way to self Covid test by smelling anosmia test
Coronavirus Test - फोटो : Pixa/Amar ujala

कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। रूस और चीन ने इसकी वैक्सीन तैयार कर ली है तो वहीं भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश वैक्सीन पर कामयाबी के बहुत करीब हैं। कोरोना महामारी से निपटने में सबसे बड़ी चुनौती इसकी जांच है। वैज्ञानिक शुरुआत से ही ज्यादा से ज्यादा जांच को जरूरी बताते आ रहे हैं। लोग इसके लक्षणों के आधार पर कोरोना की जांच करा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूखी खांसी, बुखार, सर्दी, थकान आदि कोरोना के लक्षण बताए हैं। इनमें गंध और स्वाद का पता नहीं चल पाना भी शामिल है। आपको कोरोना है या नहीं, इसके लिए हाल ही में शोधकर्ताओं ने घर में प्रारंभिक जांच का तरीका बताया है। घर पर आपको यदि दो चीजों की गंध नहीं महसूस हो रही तो आप कोरोना जांच करा सकते हैं। 

Coronavirus test at home by coconut oil and peppermint Smell, easy way to self Covid test by smelling anosmia test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के लक्षणों के बारे में लोग जानते ही हैं। अगर कोई लक्षण महसूस होता है तो आप जांच कराने के लिए जाते हैं। इन्हीं लक्षणों में है- गंध का पता नहीं चल पाना। लेकिन सवाल यह है कि कोरोना संक्रमण के बाद स्वाद और गंध नहीं पता चलने पर कैसा महसूस होता है। क्या संक्रमित व्यक्ति किसी भी तरह के गंध को महसूस नहीं कर पाता?

Coronavirus test at home by coconut oil and peppermint Smell, easy way to self Covid test by smelling anosmia test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

शोधकर्ताओं का मानना है कि कोरोना के साथ एनोस्मिया यानी गंध महसूस करने में कमी संक्रमण की प्रारंभिक चेतावनी है। नेशनल एग्री-फूड बायोटेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट मोहाली और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया है कि कोरोना संक्रमण के बाद मरीज कुछ ही तरह की गंध और स्वाद को महसूस नहीं कर पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus test at home by coconut oil and peppermint Smell, easy way to self Covid test by smelling anosmia test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं ने गंध और स्वाद को लेकर अधिकतर भारतीय घरों में पाई जाने वाली पांच अलग-अलग प्रकार की चीजों से आने वाली सुगंध का उपयोग किया। एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के आधार पर इन पांच सुगंधों को चुना गया था। इस अध्ययन में 100 व्यक्तियों को शामिल किया गया। सभी को वैसी चीजों को चुनने के लिए कहा गया था, जिन्हें गंध के आधार पर वे सबसे आसानी से पहचान सकते हैं। इनमें लहसुन, पुदीना, इलायची, नारियल तेल और सौंफ जैसी चीजें शामिल थी।

विज्ञापन
Coronavirus test at home by coconut oil and peppermint Smell, easy way to self Covid test by smelling anosmia test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरी तरह खत्म नहीं होती सूंघने की क्षमता

  • शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान पाया कि जो लोग कोरोना से संक्रमित होते हैं, उनकी गंध महसूस करने की क्षमता कम तो होती है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं होती। अध्ययन के अनुसार, केवल 4.1 फीसदी प्रतिभागी निर्धारित पांच चीजों के गंधों में से किसी को भी पहचानने में असमर्थ थे। उनमें से 38.8 फीसदी कम से कम एक गंध को पहचानने में असमर्थ थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed