फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, बचा सकता है इन बीमारियों से

Fri, 02 Oct 2020 01:24 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 02 Oct 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Health benefits of soybean how to beneficial for health
सोयाबीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

सोयाबीन का उपयोग बहुत सारे व्यंजनों में किया जाता है। खासकर वेज बिरयानी में इसका उपयोग खूब किया जाता है। आजकल तो लोग सोयाबीन की चाप भी खाना बहुत पसंद करते हैं। दरअसल, सोयाबीन प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये स्वाद के साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी कंपलेक्स और विटामिन ई की मात्रा भी पाई जाती है। जो लोग प्रोटीनयुक्त डाइट लेना चाहते हैं, लेकिन नॉनवेज नहीं खाते, उनके लिए सोयाबीन का सेवन एक अच्छा विकल्प है। वजन कम करने, कैंसर और डायबिटीज के रोगियों के लिए भी सोयाबीन फायदेमंद होता है। यह कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सोयाबीन किस तरह से सेहत को फायदा पहुंचाता है।

Health benefits of soybean how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोयाबीन का सेवन आपको कई तरह की गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप की समस्या में लाभ मिलता है, जिससे हमारे दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है। इसलिए दिल से संबंधित रोगों में भी सोयाबीन लाभदायक रहता है। उच्च रक्तचाप की समस्या वाले लोग अपनी डाइट में सोयाबीन को शामिल कर सकते हैं।

Health benefits of soybean how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मानसिक बीमारियों में सोयाबीन का सेवन किया जा सकता है। इससे आपका दिमाग स्वस्थ रहता है, जिससे आपको मानसिक तनाव से निपटने में मदद मिलती है। अगर आपको मानसिक रुप से किसी तरह की कोई परेशानी है तो आप सोयाबीन को अपनी ़डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of soybean how to beneficial for health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

महिलाओं को अपनी डाइट में सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहिए। एक उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसके कारण ओस्टियोपोरोसिस नामक रोग हो जाता है। इसमें उन्हें गर्दन में दर्द, कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी में दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोयाबीन के सेवन से महिलाओं में होने वाले रोग ओस्टियोपोरोसिस से बचाव किया जा सकता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान सोयाबीन का सेवन डॉक्टर के परामर्श से ही करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed