देश में कोरोना संक्रमण के मामले तो लगातार घट रहे हैं, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। संक्रमण की वजह से रोजाना 3,500 से अधिक लोगों की मौत हो रही है। देश में अब तक तीन लाख से अधिक लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं और हजारों लोग अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। इसीलिए विशेषज्ञों द्वारा कहा जा रहा है कि अभी भी वक्त है, अगर लोग संभल गए तो कोरोना से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बार फिर कोरोना के गंभीर लक्षणों को लेकर आगाह किया है कि अगर मरीज में वो लक्षण दिखें तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से लक्षण हैं...
{"_id":"60ab1d268ebc3ea39b0a4cb7","slug":"coronavirus-symptoms-world-health-organization-serious-covid-19-symptoms-requiring-immediate-medical-care","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ये तीन लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अस्पताल में भर्ती, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: ये तीन लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं अस्पताल में भर्ती, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया सावधान
Mon, 24 May 2021 09:23 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 24 May 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना के सबसे आम लक्षण
- बुखार
- खांसी
- थकान
- स्वाद या सूंघने की क्षमता चले जाना
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना के कम सामान्य लक्षण
- गले में खराश
- सिर दर्द
- शरीर में दर्द
- डायरिया
- त्वचा पर दाने
- हाथ या पैर की उंगलियों का रंग बदलना
- आंखें लाल होना या आंखों में जलन होना
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, अगर आप ऐसे इलाके में रहते हैं जहां मलेरिया, डेंगू या अन्य संक्रमण आम हैं और आपको इनमें से कोई भी लक्षण हैं, तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क करें और अपना इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कोरोना के गंभीर लक्षण
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, सांस की कमी/सांस लेने में कठिनाई होना, कोरोना के गंभीर लक्षणों में शामिल है। इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर ऑक्सीजन न मिलने पर मरीज की जान भी जा सकती है। इसलिए इस लक्षण को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- कोरोना के अन्य गंभीर लक्षणों में बोलने या चलने-फिरने में परेशानी होना या भ्रम की स्थिति शामिल है। अगर आपको इनमें से कोई भी परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर तुरंत अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है, नहीं तो परेशानी जानलेवा हो सकती है।