कोरोना महामारी को दुनिया में फैले डेढ़ साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन यह वायरस खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। वर्ल्डोमीटर्स पर जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में अब तक करीब 20 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि यह 42 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है। चूंकि इस महामारी के खिलाफ टीकाकरण का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसके अलावा नई-नई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि महिलाओं और पुरुषों में कोरोना के लक्षण अलग-अलग होते हैं। लंदन के मशहूर किंग्स कॉलेज के शोधकर्ताओं ने ZOE कोविड लक्षण स्टडी ऐप से डेटा का विश्लेषण किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे। इस अध्ययन को लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। आइए जानते हैं कोरोना के इन लक्षणों के बारे में विस्तार से...
{"_id":"6108dd86ce901d3929407eae","slug":"coronavirus-symptoms-differ-among-age-groups-men-and-women-covid-19-new-study","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्ययन में दावा: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं कोरोना के लक्षण, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी रहें सावधान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अध्ययन में दावा: महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होते हैं कोरोना के लक्षण, वैक्सीन लगवा चुके लोग भी रहें सावधान
Tue, 03 Aug 2021 11:55 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, लंदन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस के लक्षण
- फोटो : iStock/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
महिलाओं में कोरोना के पांच सबसे आम लक्षण
- सूंघने की क्षमता चले जाना
- सीने में दर्द होना
- लगातार खांसी
- पेट में दर्द
- बुखार
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पुरुषों में कोरोना के पांच सबसे आम लक्षण
- थकान
- सांस लेने में दिक्कत
- ठंड लगना
- बुखार
- सूंघने की क्षमता चले जाना
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बुजुर्गों में दिखा ये लक्षण
- अध्ययन के मुताबिक, 60 साल से अधिक उम्र के लोगों में डायरिया का लक्षण अधिक पाया गया। चूंकि विशेषज्ञ आमतौर पर सूंघने की क्षमता चले जाने को कोरोना का सबसे आम लक्षण मानते हैं, लेकिन अध्ययन में कहा गया है कि बुजुर्गों में यह लक्षण देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अलग-अलग लोगों के समूहों में लक्षण भी अलग-अलग
- शोधकर्ताओं ने ZOE कोविड लक्षण स्टडी ऐप से 38 हजार कोरोना संक्रमितों के डेटा का अध्ययन किया और पाया कि उम्र, लिंग, वजन, बीएमआई जैसे समूहों में लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं। अध्ययन के सह-लेखक डॉ. मोडैट का कहना है कि हम अलग-अलग समूहों के आधार पर एक गाइडलाइन तैयार कर सकते हैं कि किस उम्र, लिंग, वजन और बीएमआई वाले लोगों में कौन से लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच करानी चाहिए।