फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभल जाएं: कहीं आपके भी नाखून में तो नहीं दिख रहा ये बदलाव? हो सकता है कोरोना का लक्षण

Tue, 08 Jun 2021 01:52 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 08 Jun 2021 01:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus symptoms covid nails these changes to your fingernails may show you have had covid 19
कोरोना वायरस के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना वायरस को दुनिया में आए डेढ़ साल हो चुके हैं और इस दौरान वायरस में कई सारे बदलाव देखे जा चुके हैं और इसके लक्षणों में भी इजाफा होता जा रहा है। फिलहाल बुखार, खांसी, थकान और स्वाद- गंध के अहसास में कमी, कोरोना के मुख्य लक्षण माने जाते हैं। हालांकि त्वचा में भी कोरोना के लक्षण देखे गए हैं। इसके अलावा शरीर का एक और अंग है, जहां वायरस का प्रभाव पड़ता है और उससे जुड़े लक्षण देखने को मिलते हैं और वो है नाखून। दरअसल, कोरोना संक्रमित कुछ मरीजों के नाखूनों का रंग फीका पड़ जाता है और कई हफ्ते बाद उनका आकार भी बदलने लगता है, जिसे 'कोविड नाखून' कहा जाता है। हालांकि नाखूनों से जुड़े कोरोना के लक्षण के मामले बहुत कम सामने आए हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं नाखूनों में आ रहे किस बदलाव से आप जान सकते हैं कि आपको कोरोना है या नहीं?  

Coronavirus symptoms covid nails these changes to your fingernails may show you have had covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाखूनों पर लाल रंग की अर्ध-चंद्र की आकृति 

  • नाखूनों पर इस तरह की आकृति आमतौर पर दुर्लभ होती है, लेकिन नाखून के आधार के बिल्कुल करीब ऐसी आकृति दिखे तो सतर्क हो जाना चाहिए। इस तरह की आकृति का दिखना विशेष रूप से कोरोना से संक्रमित होने का संकेत हो सकता है। 

Coronavirus symptoms covid nails these changes to your fingernails may show you have had covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नाखूनों पर क्यों बनता है अर्ध-चंद्र? 

  • कोरोना वायरस से जुड़ी रक्त वाहिका में क्षति इसका एक संभावित कारण हो सकती है या फिर यह वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के कारण भी हो सकता है, जिससे छोटे ब्लड क्लॉट (खून के थक्के) बनते हैं और नाखूनों का रंग फीका पड़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus symptoms covid nails these changes to your fingernails may show you have had covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कब तक रहते हैं नाखूनों पर निशान? 

  • अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नाखूनों पर अर्ध-चंद्र की आकृति कितने समय तक बनी रहती है, लेकिन इसके जो मामले अब तक रिपोर्ट किए गए हैं, उनमें से कुछ मामलों में यह एक हफ्ता, तो कुछ मरीजों में यह आकृति चार हफ्ते तक बनी रही। 
विज्ञापन
Coronavirus symptoms covid nails these changes to your fingernails may show you have had covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शारीरिक तनाव का भी हो सकता है लक्षण 

  • आमतौर पर नाखूनों के आधार में जो नई अलग तरह की रेखाएं दिखती हैं, वो शारीरिक तनाव का भी लक्षण हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये रेखाएं तब बनती हैं जब संक्रमण, कुपोषण या कीमोथेरेपी आदि के दुष्प्रभाव के कारण नाखूनों के बढ़ने में अस्थायी रुकावट पैदा होती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed