फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए करें इन चीजों का सेवन, हड्डियां होंगी मजबूत

Tue, 08 Jun 2021 01:30 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 08 Jun 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
calcium containing foods in hindi
हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल सके - फोटो : अमर उजाला

Medically Reviewed by Deepika Garg


श्रीमती दीपिका गर्ग
डाइटीशियन, आनंद वेलनेस सेंटर
डिग्री- एम.एस.सी, फूड एंड अप्लाइड न्यूट्रीशियन
अनुभव- 28 वर्ष

बहुत आवश्यक है कि हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी न हो क्योंकि इसकी कमी से हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू होने लगती हैं। बदलते खान-पान के कारण कई सारे लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे होते हैं इसलिए बहुत जरूरी है कि अपने भोजन में अधिक से अधिक उन चीजों को शामिल किया जाए, जिनके सेवन से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिल सके। कैल्शियम की कमी होने पर एक उम्र के बाद हड्डियां बहुत कमजोर होने लगती हैं और इसका प्रभाव हमारे शरीर पर दिखाई देने लगता है इसलिए भोजन में एक संतुलित मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना ही चाहिए। कैल्शियम आसानी से ऐसी चीजों से प्राप्त हो सकता है जो कि हमारे आस-पास ही उपलब्ध होती हैं इसलिए इनको ध्यान से अपने रोज के आहार में शामिल करें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन चीजों के सेवन से शरीर की कैल्शियम की कमी दूर होती है। 


 

 




 

calcium containing foods in hindi
100 ग्राम दही में लगभग 110 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है - फोटो : Social media

दही
गर्मियों में तो दही का सेवन करना बहुत अच्छा होता ही है। दही खाने से न सिर्फ शरीर में ठंडक पहुंचती है बल्कि कैल्शियम की कमी भी पूरी होती है। जिन लोगों को शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें तो प्रतिदिन अपने दोपहर के खाने के साथ एक कटोरी दही लेना चाहिए। 100 ग्राम दही में लगभग 110 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। कैल्शियम के अलावा भी कई सारे पोषक तत्व दही में पाए जाते हैं जैसे फोस्फोरस, विटामिन बी2, बी 12 और पोटैशियम आदि। 

calcium containing foods in hindi
सूखे मेवों में बादाम में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है - फोटो : social media

बादाम
चलते-फिरते सूखे मेवे का सेवन करना बहुत अच्छी आदत है। बादाम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। सभी सूखे मेवों में बादाम में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। बादाम के मक्खन में कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है इसलिए इसका सेवन जरूर करें। बादाम में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। रात में बादाम भिगोकर रख दें और सुबह उसका सेवन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
calcium containing foods in hindi
दिनभर का 8 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है - फोटो : Pixabay

पालक
पालक जैसी सब्जियों में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। आपको इसके सेवन से दिनभर का 8 प्रतिशत कैल्शियम मिल जाता है। अलग-अलग तरह की पत्तेदार सब्जियों से अलग-अलग मात्रा में कैल्शियम की प्राप्ति होती है। जो लोग कैल्शियम की कमी से जूझ रहे होते हैं उन्हें दिन में एक बार पालक का सेवन सूप के रूप में या सब्जी के रूप में करना ही चाहिए। ऐसा करने से दांत और त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। 

विज्ञापन
calcium containing foods in hindi
एक कप भिंडी में 175 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है - फोटो : social media

भिंडी
भिंडी गर्मियों में आसानी से उपलब्ध होती है और इसकी सब्जी बनाना भी बहुत आसान होता है। कुछ लोग कच्ची भिंडी भी खाते हैं। एक कप भिंडी में 175 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। भिंडी को आवश्यकता से अधिक न पकाएं, नहीं तो इससे ठीक तरह से कैल्शियम नहीं मिल सकेगा। भिंडी में प्रोटीन,फाइबर, आयरन और जिंक भी पाया जाता है इसलिए इसका सेवन जरूर करें। शरीर के लिए यह बहुत लाभदायक साबित होगी। 

नोट- यह लेख आनंद वेलनेस सेंटर की डाइटीशियन दीपिका गर्ग से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। श्रीमती दीपिका गर्ग पिछले 28 सालों से इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, जयपुर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed