फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus: हवा में इस तरह घुल रहा है कोरोना वायरस, बिना मास्क के सांस लेने से संक्रमण का खतरा 

Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 06 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus spread through air, US CDC research says use mask regularly how long Coronavirus live in air
Coronavirus in Air - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश और दुनिया में बढ़ते ही जा रहे हैं। सामान्यत: एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाला यह वायरस, संक्रमित सतहों या वस्तुओं के जरिए भी फैल रहा है। पानी में भी इस वायरस के मौजूद रहने की संभावना पर भी शोध हो चुके हैं। वहीं, हवा के जरिए भी इसका संक्रमण फैलने को लेकर शोध और अध्ययन हो चुके हैं। अब शोधकर्ताओं ने एक नए शोध अध्ययन के जरिए आगाह किया है कि खुली हवा में बिना मास्क के सांस लेने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। अमेरिका में सीडीसी ने पिछले दिनों इस बारे में खुलासा किया है कि कोरोना वायरस हवा में करीब दो घंटे तक सक्रिय रह सकता है। हवा के जरिए इसका संक्रमण फैल सकता है। 

Coronavirus spread through air, US CDC research says use mask regularly how long Coronavirus live in air
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हवा में कोरोना वायरस की मौजूदगी पर कई रिसर्च हो चुकी हैं, जबकि आगे भी शोध हो रहे हैं। इसी क्रम में यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने बताया कि कोरोना वायरस हवा में भी फैल रहा है। संक्रमित व्यक्ति के एयरोसोल के जरिए यह वायरस हवा में ऐसे घुल रहा है कि आप खुली हवा में बिना मास्क के सांस भी नहीं ले सकते। ऐसा करने से संक्रमण का खतरा बना रहता है। 

Coronavirus spread through air, US CDC research says use mask regularly how long Coronavirus live in air
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले भी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने कई शोध अध्ययनों में कहा है कि हवा से वायरस फैल सकता है। अब अमेरिकी शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी 'सीडीसी' (CDC) ने हवा से कोरोना फैलने का दावा कर सावधान किया है। मंडे गाइडेंस में प्रकाशित रिपोर्ट में सीडीसी ने कहा है कि उनके पास इस बात के प्रमाण भी मौजूद हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण छह फीट से ज्यादा की दूरी का ध्यान रखने वाले लोगों में भी फैल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus spread through air, US CDC research says use mask regularly how long Coronavirus live in air
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

धुएं की तरह हवा में घुल रहा वायरस

  • सीडीसी का कहना है, "वैज्ञानिकों का मानना है कि कोरोना संक्रमित लोगों द्वारा एयरोसोल की मात्रा वायरस को फैलाने की पूरी क्षमता रखती है।" सीडीसी ने कहा है कि नंगी आंखों से नहीं देखी जा सकने वाली बहुत  छोटी बूंदों के साथ वायरस हवा के माध्यम से फैल सकती है। ये एयरोसोल धुएं की तरह हवा में दो घंटों तक मौजूद रहता हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने की स्थिति में ये एयरोसोल आपके घर में भी प्रवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Coronavirus spread through air, US CDC research says use mask regularly how long Coronavirus live in air
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सीडीसी का कहना है कि सीधे संपर्क में आने की तुलना में हवा के माध्यम से ट्रांसमिशन का खतरा कम रहता है। हालांकि मेडिकल जर्नल साइंस में प्रकाशित रिपोर्ट में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बताया है कि हवा में मौजूद एयरोसोल भी बढ़ते कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक इस वायरस के दो मीटर से अधिक दूरी तक फैलने की संभावना रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed