कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। भारत भी इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में शामिल है और यहां के लोग भी यही चाहते हैं कि जल्द कोई कारगर और सुरक्षित वैक्सीन टीकाकरण के लिए उपलब्ध हो। रूस और चीन ने वैक्सीन तैयार कर ली है और खबरों के मुताबिक, इमेरजेंसी अप्रूवल के तहत लोगों को लगाना भी शुरू कर दिया है। इधर भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन आदि देश भी वैक्सीन पर सफलता के बहुत करीब हैं। भारत सरकार को उम्मीद है कि कोरोना का टीका साल 2021 की पहली तिमाही यानी मार्च तक उपलब्ध हो जाएगा। देश में तीन वैक्सीन इस रेस में आगे चल रहे हैं। आप इन टीकों के बारे में कितना जानते हैं? आइए हम आपको बताते हैं, इन्हें तैयार करने वाली कंपनियों से लेकर इनके बारे में अपडेट जानकारी तक...
{"_id":"5f7c3a8b0a004006d211c3e0","slug":"coronavirus-vaccine-latest-updates-india-oxford-astrazeneca-covishield-bharat-biotech-covaxin-and-zydus-cadila-zycov-d-covid-vaccine-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine India: भारत में बन रहे तीनों टीकों के बारे में कितना जानते हैं आप, कबतक आएगी वैक्सीन?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine India: भारत में बन रहे तीनों टीकों के बारे में कितना जानते हैं आप, कबतक आएगी वैक्सीन?
Tue, 06 Oct 2020 04:01 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Twitter/Amar Ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सरकार को उम्मीद है कि मार्च 2021 तक टीकों का फेज-3 ट्रायल पूरा हो जाएगा और नियामक एजेंसी से हरी झंडी भी मिल जाएगी। देश में कोविड के तीन टीकों का ह्यूमन ट्रायल चल रहा है, जिनमें से दो वैक्सीन मार्च तक लॉन्च हो सकते हैं। पिछले ही हफ्ते वैक्सीन निर्माताओं के साथ सरकार ने बैठक की, जिसमें वैक्सीन की उपलब्धता से लेकर उसके अप्रूवल और वितरण की चुनौतियों पर चर्चा की गई। बीते रविवार संडे संवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कह चुके हैं कि सरकार जुलाई 2021 तक 40 से 50 करोड़ डोज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं तीनों वैक्सीन के बारे में:
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Serum/Pixabay/Twitter
कोविशील्ड(Covishield) वैक्सीन
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने वैक्सीन तैयार की है।
- यह नॉन-रेप्लिकेटिंग वायरल वेक्टर वैक्सीन है।
- भारत में एस्ट्राजेनेका से करार के तहत पुणे की कंपनी इसे तैयार कर रही है।
- देश में यह वैक्सीन फिलहाल दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
कितनी होगी कीमत
- सीरम इंडिया इंस्टिट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक, कोविशील्ड की कीमत 1,000 रुपये के करीब हो सकती है। लेकिन भारत के अलावा निम्न और मध्यम आय वाले देशों (LMICs) के लिए एक अंतरराष्ट्रीय करार के तहत वैक्सीन महज तीन डॉलर यानी करीब 225 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। मालूम हो कि इसके लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन और गावी एलायंस जैसी संस्थाओं के साथ साझेदारी हुई है।
विज्ञापन
स्वदेशी वैक्सीन Covaxin
- फोटो : Twitter@ICMR
पहली स्वदेशी वैक्सीन Covaxin
- इसे आईसीएमआर के नेशनल वायरोलॉजी संस्थान की मदद से हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी विकसित कर रही है।
- यह एक तरह की इनऐक्टिवेटेड वायरस वैक्सीन है।
- यह वैक्सीन दूसरे चरण के ह्यूमन ट्रायल से गुजर रही है।
- संभावित कीमत: खबरों के मुताबिक, वैक्सीन की कीमत काफी कम रखी जाएगी। यह 100 रुपये से भी कम हो सकती है। हालांकि नियामक संस्था से अप्रूवल के बाद ही सही कीमत का पता चल पाएगा।