कोरोना वायरस के हल्के लक्षण वाले मरीज अपने घर में सेल्फ आइसोलेशन में रह सकते हैं। इसके लिए सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किया है। होम आइसोलेशन में मरीज ऐसे रहें कि परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में न आएं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों को जांच करने के बाद पुष्टि करनी होगी कि मरीज में लक्षण मामूली या शुरुआती हैं। इसके साथ ही मरीज को जिला निगरानी अधिकारी को अपने स्वास्थ्य की नियमित जानकारी देनी होगी। घर पर ऐसे मरीजों को खास देखभाल की जरूरत है और मरीज की देखभाल करने वाले सदस्य को भी अपना ख्याल रखने की जरूरत है।
{"_id":"5ea91dc7250c17191837aab6","slug":"coronavirus-self-isolation-health-ministry-guidelines-for-covid-19-patients-how-to-care-what-to-do","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेशन: कोरोना के मरीज की देखभाल कैसे करें, किन स्थितियों में अस्पताल ले जाने की जरूरत?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
होम आइसोलेशन: कोरोना के मरीज की देखभाल कैसे करें, किन स्थितियों में अस्पताल ले जाने की जरूरत?
Wed, 29 Apr 2020 04:55 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
पहले पुष्टि करनी होगी कि मरीज में लक्षण मामूली या शुरुआती हैं
- फोटो : PTI
होम आइसोलेशन
- फोटो : Amar Ujala
होम आइसोलेशन की पात्रता
- व्यक्ति की जांच के बाद तय होगा कि उसके भीतर शुरुआती लक्षण हैं या नहीं
- ऐसा कोई लक्षण है तो संबंधित व्यक्ति के साथ उसका परिवार घर पर आइसोलेट होगा
- मरीज की देखभाल करने वाले व्यक्ति को हर समय घर पर ही रहना होगा
- डॉक्टरी सलाह पर रोगी की देखभाल और उसके संपर्क में आने वाले हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा लेंगे
- मरीज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी या अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम को देते रहें
- आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना होगा, ब्लूटूथ और इंटरनेट ऑन कर एप को एक्टिव रखना होगा
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है
- फोटो : PTI
मरीज की देखभाल करने वाले ध्यान में रखें ये बातें
- मरीज के पास जाने से पहले मास्क पहन लें, मास्क को छुए नहीं
- मरीज के कमरे से बाहर निकलने के बाद मास्क को डिब्बाबंद डस्टबिन में फेंक दें
- हाथों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, नियमित हाथ धोते रहें
- मरीज की किसी छुई हुई चीज को सावधानी से छुएं या साफ करें
- मरीज की सेवा में लगे हैं तो रोगी का भी हाथ सैनिटाइज करवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
चेन को तोड़ना ही लक्ष्य
- अभी कोरोना पॉजिटिव को अस्पताल में क्वारंटीन किया जा रहा है
- संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हर व्यक्ति को ध्यान रखना होगा
- नियंत्रण चरण में मामूली, मध्यम या गंभीर मरीजों की पहचान होगी
- फिर क्वारंटीन सेंटर, स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में भर्ती कराना होगा।
- बचाव के लिए आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करना होगा, ब्लूटूथ-वाईफाई ऑन रखें
विज्ञापन
कोरोना मरीज को ले जाते स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कब अस्पताल जाने की जरूरत?
- तेज बुखार के साथ बेचैनी हो और तकलीफ बढ़ जाए
- सांस लेने में तकलीफ हो या सांस फूलने लगे
- सीने में दबाव महसूस हो या दर्द शुरू हो जाए
- चेहरा, होंठ अचानक से नीले पड़ने लग जाए
- इन परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह पर नजदीकी अस्पताल पहुंचें