फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए बुजुर्गों का कैसे रखें ख्याल, स्वास्थ्य मंत्रालय का परामर्श

Mon, 30 Mar 2020 03:28 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 30 Mar 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
coronavirus safety tips for old age person covid 19 prevention guidelines by health ministry india
Coronaindia - फोटो : Amar Ujala

देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 10 लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि इससे हुई मौतों का आंकड़ा 53 हजार पार कर चुका है। भारत में भी हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण और मौतों के आधार पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ शुरू से बताते आ रहे हैं कि कमजोर इम्यून सिस्टम यानी कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती चली जाती है और इसलिए उनको कोरोना संक्रमण का ज्यादा खतरा है। बुजुर्गों को सर्वाधिक खतरा होने को लेकर कोरोना से बचाव के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है। 

coronavirus safety tips for old age person covid 19 prevention guidelines by health ministry india

मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्वास्थ्य परामर्श में बताया गया है कि इस वायरस के संक्रमण से बचने के लिये बुजुर्गों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

  • उम्रदराज लोगों को संक्रमण से बचाव के सभी संभव उपाय अपनाते हुये घर पर ही नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी गई है। 
  • साथ ही घर पर रहते हुये भी संक्रमण का खतरा कम करने के लिए उन्हें नियमित अंतराल पर साबुन से हाथ और चेहरा धोते रहना चाहिए। 
coronavirus safety tips for old age person covid 19 prevention guidelines by health ministry india
  • घर से बाहर नहीं निकलने के परामर्श का सख्ती से पालन करते हुये बुजुर्गों को बाहर से आने वाले लागों से नहीं मिलने को कहा गया है। 
  • अगर आगंतुकों से मिलना बहुत जरूरी हो तो कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर मिलना सुरक्षित होगा। 
  • बुजुर्गों को घर में बना ताजा पोषण युक्त आहार लेना चाहिए।
  • उन्हें गर्म खाना खाने, बार बार पानी पीने और नियमित तौर पर ताजे फलों का रस पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus safety tips for old age person covid 19 prevention guidelines by health ministry india
  • उम्रदराज लोगों से पहले से चल रही दवाओं का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।
  • मोतियाबिंद, घुटना प्रत्यारोपण जैसी शल्य चिकित्सा को फिलहाल टालने का परामर्श दिया गया है।
विज्ञापन
coronavirus safety tips for old age person covid 19 prevention guidelines by health ministry india
  • बुजुर्गों को सर्दी-जुकाम, खांसी या बुखार से पीड़ित लोगों के पास नहीं जाना चाहिए। 
  • बुजुर्गों को बुखार, जुकाम या सांस लेने में तकलीफ की समस्या होने पर तत्काल नजदीकी चिकित्सा सेवा से संपर्क करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed