Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में जब कोरोना संक्रमण के मामले घटने शुरू हुए थे, तो अधिकतर लोगों ने अपनी इम्यूनिटी पर भी ध्यान देना लगभग बंद कर दिया था, जबकि उससे पहले हर कोई अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ था, ताकि कोरोना या अन्य तरह के संक्रमण से बचा जा सके। लेकिन अब एक बार फिर लोगों ने इसपर ध्यान देना शुरू कर दिया है और अपनी इम्यूनिटी मजबूत के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं, जिसमें काढ़ा भी शामिल है। हालांकि यहां यह ध्यान देना भी जरूरी है कि हर तरह के ड्रिंक्स इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद नहीं कर सकते। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में, जिनका सेवन इस कोरोना काल में न करें तो ज्यादा बेहतर है, क्योंकि वो इम्यूनिटी घटा भी सकते हैं।
सावधान: कोरोना काल में इन चार पेय पदार्थों से बना लें दूरी, कमजोर कर सकते हैं इम्यूनिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोडा वॉटर ने बनाएं दूरी
- भारत में यह सामान्य रूप से मिल जाने वाला पेय पदार्थ है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। दरअसल, लोगों को लगता है कि सोडा वॉटर पेट की गर्मी को शांत कर ठंडक प्रदान करता है, लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता कि इसका सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन पाचन तंत्र को खराब कर सकता है और लिवर और आंतों को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि इस कोरोना काल में सोडा वॉटर से दूरी बनाएं।
शराब भी घटा सकता है इम्यूनिटी
- कोरोना वायरस से जंग में शराब का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। रोजाना अल्कोहल का सेवन करने से इम्यूनिटी कम होने की संभावना अधिक रहती है और इससे संक्रमण होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।इसके अलावा शराब शरीर में और भी कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि शराब का सेवन ना ही करें।
कॉफी भी कम कर सकती है इम्यूनिटी
- सुबह-सुबह आपको भी शायद कॉफी पीना पसंद हो। यह भले ही आपको ताजगी का अहसास देता हो, लेकिन चूंकि यह कैफीन युक्त होता है, ऐसे में इसका अधिक सेवन आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। दरअसल, कैफीन प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावित करता है, ऐसे में यह इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप कम मात्रा में ही कॉफी का सेवन करें और संभव हो तो डॉक्टर से भी इस बारे में सलाह जरूर ले लें।
चाय भी इम्यूनिटी को बना सकती है कमजोर
- आपको शायद पता न हो, लेकिन कॉफी की तरह ही चाय भी एक कैफीन युक्त ड्रिंक है, जिसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बेहतर है कि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए चाय का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।