फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus से डरें नहीं लड़ें, इन 5 तरीकों से मन को शांत और शरीर को स्वस्थ रखें

Fri, 03 Apr 2020 01:08 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips and precaution how to prevent corona virus covid 19 with mental health
कोरोना वायरस के कारण लोग अशांत हैं - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में करोड़ों लोग अशांति के माहौल में जी रहे हैं। सोशल मीडिया से अधिकतर जो भ्रामक खबरें मिल रही हैं, उनका सीधा संबंध लोगों के मानसिक स्वास्थ्य से है, जो समय के साथ बिगड़ता जा रहा है। इस तनाव भरे माहौल मेंं लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है। वे डरे सहमे हैं। लॉकडाउन के 15 अप्रैल से आगे बढ़ाए जाने की खबरों का कैबिनेट सचिव राजीव गौबा द्वारा खंडन करने के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन के बढ़ने की आशंका से भय में है, वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को लेकर चिंतित है। लॉकडाउन के बीच आप ऐसे हालात से निपटने लिए और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ कदम उठा सकते हैं।

Coronavirus prevention tips and precaution how to prevent corona virus covid 19 with mental health
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें
इस दौर में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर विश्वास न करें। खासकर ऐसी बातों पर की अभी कहां क्या चल रहा है और आगे क्या होगा। सोशल मीडिया से दूर रहेंगे तो मन शांत रहेगा। भ्रामक खबरों को आगे बढ़ाने से बचें। खासकर वॉट्सएप पर वायरल हो रहे अफवाहों से बिल्कुल ही दूर रहें और इसे फॉरवर्ड करने से बचें।  

Coronavirus prevention tips and precaution how to prevent corona virus covid 19 with mental health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समय हो तो व्यायाम करें
तन-मन को स्वस्थ रखना है तो ऐसे हालात में व्यायाम करना फायदेमंद है। सुबह थोड़ा समय निकाल कर आप योगासन वगैरह कर सकते हैं। घर पर हैं तो गमलों और गार्डेन को समय दे सकते हैं। संगीत के बीच कुर्सी पर बैठे-बैठे कुछ मनपसंद चीजें करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus prevention tips and precaution how to prevent corona virus covid 19 with mental health
morning walk - फोटो : अमर उजाला

खुली हवा में समय बिताएं
भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना का खतरा है। डॉक्टर और स्वास्थ्य एजेंसियां शुरू से ही भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रही है। ऐसे में पहले देखें की किसी स्थान या पार्क में भीड़ नहीं है। वहां पर जाएं और समय बिताएं या वॉक करें। ध्यान रखें इस दौरान फोन पर बिलकुल न देंखे न तो समय दें।

विज्ञापन
Coronavirus prevention tips and precaution how to prevent corona virus covid 19 with mental health
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई

ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें
सोशल मीडिया पर चल रहा है कि हर 15 मिनट पर पानी पीने से संक्रमण नहीं होगा। इसी तरह भीतर तक गहरी सांस लेने से पता चल जाएगा कि संक्रमण के चलते फेफड़ों को नुकसान हुआ है कि नहीं। ये दोनों बातें सच नहीं हैं। ऐसी किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट या अमर उजाला की वेबसाइट से आप कोरोना वायरस के बारे में सही तथ्यों की पुष्टि कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed