फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लक्षण नहीं दिखने पर भी आप हो सकते हैं कोरोना संक्रमित, 'असिम्प्टोमैटिक' मरीजों से ज्यादा खतरा

Fri, 03 Apr 2020 01:01 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Fri, 03 Apr 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
Research 30 percent Coronavirus infected person did not have covid 19 symptoms, major reason for the corona outbreak

चीन से फैले कोरोना वायरस का संक्रमण दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। हर दिन इससे होने वाली मौतों के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से यह वायरस और तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे मरीजों की संख्या भी बहुत ज्यादा है, जिनके संक्रमित होने के बावजूद उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखते हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में ऐसे मरीजों की संख्या 30 फीसदी बताई गई है। वहीं, चीन में ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से की गई हेल्थ स्टडी में भी ऐसे एक से तीन फीसदी ऐसे मरीज सामने आए थे, संक्रमित होने के बावजूद जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए थे। इन मरीजों को असिम्प्टोमैटिक कहा जाता है। अब चुनौती ये है कि  कोरोना के लक्षण वाले मरीजों से तो लोग अपना बचाव कर लें और सावधानियां बरत लें, लेकिन जिनमें कोरोना के लक्षण न दिखाई दें, उनसे कैसे बचाव किया जाए!

Research 30 percent Coronavirus infected person did not have covid 19 symptoms, major reason for the corona outbreak

पिछले दिनों विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक स्टडी रिपोर्ट में बताया गया था कि कोरोना संक्रमण के जितने मामले आए हैं, उनमें 100 में से एक से तीन लोग बिना लक्षण वाले हैं। वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार इनका आंकड़ा करीब 30 फीसदी है। कोरोना संक्रमित लोगों में आमतौर पर दो से तीन दिन के अंदर बुखार, शरीर में दर्द, सूखी खांसी जैसे लक्षण होते हैं, वहीं 10 दिन के अंदर सांस लेने में तकलीफ भी होने लगती है और निमोनिया के लक्षण दिखने लगते हैं। लेकिन असिम्प्टोमैटिक मरीजों में ऐसे लक्षण नहीं दिखते। ऐसे लोगों में लक्षण दिखने में दो से तीन हफ्ते भी लग जाते हैं। 

Research 30 percent Coronavirus infected person did not have covid 19 symptoms, major reason for the corona outbreak

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसीपी), अमेरिका के मुताबिक वहां असिम्प्टोमैटिक मरीजों के 20 फीसदी मामले सामने आए। हेल्थ जर्नल नेचर और अन्य रिपोर्टों के मुताबिक जर्मनी, ईरान, स्पेन और इटली में ऐसे क्रमश: 18, 20, 27 और 30 फीसदी मामले हैं। वहीं,   जापान में 30 फीसदी से ज्यादा असिम्प्टोमैटिक मामले देखे गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक भारत में भी इस तरह के कई मामले सामने आए हैं, हालांकि इनका कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
Research 30 percent Coronavirus infected person did not have covid 19 symptoms, major reason for the corona outbreak

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की जो रिपोर्ट आई है, उसके मुताबिक हुबेई प्रांत में कोरोना के 90 हजार से ज्यादा मामले पाए गए थे। इनमें से फरवरी के अंत तक करीब 43 हजार लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं थे। इनमें से 20 हजार लोग बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इन लोगों में दो से तीन हफ्तों के दौरान लक्षण नजर आए थे। इन्हीं कारणों से कोरोना के संदिग्ध को 14 दिन क्वारंटीन पीरियड में रखा जाता है।

पांच करोड़ की आबादी वाले साउथ कोरिया में चार लाख से ज्यादा लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। जिन लोगों में लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी भी जांच की जा रही है। टेस्ट के बाद 20 फीसदी बिना लक्षण वाले मरीज भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। अमेरिका, ब्रिटेन और इटली जैसे देशों के मुकाबले साउथ कोरिया में संक्रमितों की संख्या कम है। 

विज्ञापन
Research 30 percent Coronavirus infected person did not have covid 19 symptoms, major reason for the corona outbreak

विशेषज्ञ बताते हैं कि मजबूत इम्यून सिस्टम वालों खासकर युवाओं का शरीर कोरोना वायरस से जबतक लड़ता रहता है, तबतक उनमें लक्षण नहीं नजर आते। ऐसे असिम्प्टोमैटिक लोगों से कोरोना संक्रमण के फैलने का ज्यादा खतरा होता है। कारण कि लक्षण नहीं नजर आने के कारण वे परिवार से, दोस्तों से और अन्य लोगों से मिलते-जुलते रहते हैं।

इसलिए जरूरी है कि हम साफ-सफाई से लेकर हाइजीन तक और सामान खरीदने से लेकर मिलने जुलने तक तमाम सावधानियां बरतें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed