दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पहले ऐसा माना जा रहा था कि अगर एक बार किसी को संक्रमण हो जाए, तो फिर वह दोबारा संक्रमित नहीं हो सकता है, लेकिन ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जब लोग दोबारा कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा कोरोना से उबरने के बाद भी कई लोगों में लक्षण देखने को मिले हैं। हालांकि कोरोना के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा लगातार अध्ययन किए जा रहे हैं। अब एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने के आठ महीने बाद भी लोगों पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव पड़ रहा है, यानी इसके लक्षण देखने को मिल रहे हैं।
सावधान: कोरोना संक्रमित होने के आठ महीने बाद भी दिख सकते हैं ये तीन लक्षण,अध्ययन में दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्ययन के मुताबिक, कोरोना के हल्के रूप से संक्रमित होने के आठ महीने बाद हर 10 में से एक व्यक्ति कम से कम एक मध्यम से गंभीर लक्षण से प्रभावित हो रहा है और ये उनके काम, सामाजिक या निजी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाले माने जाते हैं।
दरअसल, स्वीडन के डेंडेरिड अस्पताल और कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं का एक समूह पिछले साल से ही कोरोना के दीर्घकालिक प्रभावों को लेकर अध्ययन कर रहा है। अध्ययन के मुताबिक, इसका मुख्य लक्ष्य कोविड-19 के बाद व्यक्ति में रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाना है।
अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना से ठीक होने के आठ महीने बाद लोगों में जो सबसे लंबे दीर्घकालिक लक्षण दिख रहे हैं, उनमें स्वाद और सूंघने की क्षमता का चले जाना और थकान शामिल है। इस अध्ययन की प्रमुख शोधकर्ता शारलोट थालिन ने कहा, 'हमने तुलनात्मक रूप से युवाओं और काम पर जाने वाले लोगों के स्वस्थ समूह में हल्के कोरोना के बाद दीर्घकालिक लक्षणों की जांच की और पाया कि स्वाद और सूंघने की क्षमता का चले जाना प्रमुख दीर्घकालिक लक्षण है।'
अध्ययन के मुताबिक, शारलोट थालिन ने कहा कि कोरोना वायरस से ग्रसित हो चुके लोगों में थकान और सांस संबंधी समस्याएं भी आम हैं, लेकिन ये उस हद तक नहीं हैं। इस अध्ययन को जामा (JAMA) नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है, जो एक मासिक ओपन एक्सेस मेडिकल जर्नल है।
स्रोत और संदर्भ:
Symptoms and Functional Impairment Assessed 8 Months After Mild COVID-19 Among Health Care Workers (April 7, 2021)
https://jamanetwork.com/journals/jama/fullarticle/2778528
अस्वीकरण नोट: यह लेख जामा (JAMA) नामक पत्रिका में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।