दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से आठ करोड़ 76 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18 लाख 91 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके नए-नए स्ट्रेन भी सामने आ रहे हैं, जो और भी चिंता बढ़ा रहे हैं। ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन को काफी संक्रामक माना जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर अब तक कई शोध हो चुके हैं। हालांकि अब भी कई तरह के ऐसे सवाल मन में बने हुए थे, जिनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया था, जैसे- कोई संक्रमित व्यक्ति आखिर कितने दिन तक कोरोना वायरस फैला सकता है, किसी व्यक्ति के शरीर में कितने दिनों तक वायरस जिंदा रह सकता है? अब एक ताजा अध्ययन में इन बातों का खुलासा किया गया है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
'द लैंसेट' पत्रिका में छपे अध्ययन के मुताबिक, अब तक हुए किसी भी अध्ययन में उच्च वायरल लोड के बावजूद किसी व्यक्ति के शरीर में नौ दिन से अधिक जीवित वायरस का पता नहीं चला है। यानी कोई व्यक्ति अधिकतम नौ दिन तक ही संक्रमण फैला सकता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस श्वसन पथ और मल में बहुत लंबे समय तक रह सकते हैं, लेकिन वो संक्रामक नहीं होते। अध्ययन में पाया गया कि ऊपरी श्वसन पथ में वायरस की अधिकतम शेडिंग अवधि 83 दिन, जबकि निचले श्वसन पथ में 59 दिन, मल में 126 दिन और सीरम यानी खून में 60 दिन थी।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में आई एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि कोरोना वायरस का संक्रमण 14 दिन नहीं बल्कि इससे ज्यादा दिनों तक शरीर में रह सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए गए विशेष टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना था कि कोरोना वायरस को अपना साइकल पूरा करने में 28 दिन का समय लग सकता है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सिद्ध नहीं हुई थी कि कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों के शरीर में 28 दिन तक यह वायरस रहता है या नहीं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस पर ही किए गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि इस वायरस के कण हवा में भी दो घंटों से ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं। वैसे तो लंबे समय से इस बात की चर्चा होती आ रही है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए भी फैलता है, लेकिन अब इसका प्रमाण भी मिल गया है। यह अध्ययन सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इमटेक) चंडीगढ़ द्वारा किया गया है।