फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोई संक्रमित व्यक्ति कितने दिन तक फैला सकता है कोरोना वायरस? नए अध्ययन में हुआ खुलासा

Thu, 07 Jan 2021 01:26 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 07 Jan 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus new study covid 19 Maximum infection time duration of viral shedding and infectiousness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से आठ करोड़ 76 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 18 लाख 91 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके नए-नए स्ट्रेन भी सामने आ रहे हैं, जो और भी चिंता बढ़ा रहे हैं। ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन को काफी संक्रामक माना जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस के फैलने को लेकर अब तक कई शोध हो चुके हैं। हालांकि अब भी कई तरह के ऐसे सवाल मन में बने हुए थे, जिनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया था, जैसे- कोई संक्रमित व्यक्ति आखिर कितने दिन तक कोरोना वायरस फैला सकता है, किसी व्यक्ति के शरीर में कितने दिनों तक वायरस जिंदा रह सकता है? अब एक ताजा अध्ययन में इन बातों का खुलासा किया गया है। 

Coronavirus new study covid 19 Maximum infection time duration of viral shedding and infectiousness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

'द लैंसेट' पत्रिका में छपे अध्ययन के मुताबिक, अब तक हुए किसी भी अध्ययन में उच्च वायरल लोड के बावजूद किसी व्यक्ति के शरीर में नौ दिन से अधिक जीवित वायरस का पता नहीं चला है। यानी कोई व्यक्ति अधिकतम नौ दिन तक ही संक्रमण फैला सकता है। 

Coronavirus new study covid 19 Maximum infection time duration of viral shedding and infectiousness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अध्ययन के मुताबिक, कोरोना वायरस श्वसन पथ और मल में बहुत लंबे समय तक रह सकते हैं, लेकिन वो संक्रामक नहीं होते। अध्ययन में पाया गया कि ऊपरी श्वसन पथ में वायरस की अधिकतम शेडिंग अवधि 83 दिन, जबकि निचले श्वसन पथ में 59 दिन, मल में 126 दिन और सीरम यानी खून में 60 दिन थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus new study covid 19 Maximum infection time duration of viral shedding and infectiousness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इससे पहले पिछले साल अगस्त महीने में आई एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि कोरोना वायरस का संक्रमण 14 दिन नहीं बल्कि इससे ज्यादा दिनों तक शरीर में रह सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाए गए विशेष टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना था कि कोरोना वायरस को अपना साइकल पूरा करने में 28 दिन का समय लग सकता है। हालांकि यह बात पूरी तरह से सिद्ध नहीं हुई थी कि कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों के शरीर में 28 दिन तक यह वायरस रहता है या नहीं। 

विज्ञापन
Coronavirus new study covid 19 Maximum infection time duration of viral shedding and infectiousness
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस पर ही किए गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया जा रहा है कि इस वायरस के कण हवा में भी  दो घंटों से ज्यादा समय तक बने रह सकते हैं। वैसे तो लंबे समय से इस बात की चर्चा होती आ रही है कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए भी फैलता है, लेकिन अब इसका प्रमाण भी मिल गया है। यह अध्ययन सीएसआईआर-सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी) और सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी (इमटेक) चंडीगढ़ द्वारा किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed