फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कोरोना से ठीक होने के बाद फेफड़ों का रखें खास ख्याल, छह महीने बाद भी हो सकती है यह समस्या

Fri, 21 May 2021 07:57 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 21 May 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus How to take care of lungs after recovering from covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik



डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)  


कोरोना वायरस का संक्रमण सीधे फेफड़ों पर असर करता है, ये तो कई अध्ययनों में साबित हो चुका है। यह संक्रमितों के फेफड़ों को तेजी से कमजोर कर रहा है, जिसकी वजह से मरीजों को निमोनिया और फेफड़ों में होने वाले गंभीर संक्रमणों का भी सामना करना प़ड़ रहा है। हालांकि बहुत सारे मरीज ऐसे भी हैं, जिनके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण नहीं होता और वो ठीक हो जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को अपने फेफड़ों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, क्योंकि बाद में भी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना से ठीक हो चुके लोग सैसे अपने फेफड़ों का ख्याल रखें? 

Coronavirus How to take care of lungs after recovering from covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञ कहते हैं कि कम गंभीर लक्षण वाले कोरोना मरीजों को कम से कम छह महीने तक 'ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज' करनी चाहिए। इसके लिए पहले मुंह में सांस भर लें और फिर रोकें। अगर आप 25-30 सेकेंड तक सांस रोकने में सफल रहते हैं, तो इसका मतलब है कि आपके फेफड़े स्वस्थ हैं। 

Coronavirus How to take care of lungs after recovering from covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विशेषज्ञों का कहना है कि फेफड़े बैलून की तरह होते हैं और आमतौर पर जब लोग सांस लेते हैं तो फेफड़ों के बाहरी हिस्से तक सांस नहीं पहुंचती, ऐसे में 'ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज' करने से सलाह दी जाती है। इससे फेफड़ों के उन हिस्सों में भी ऑक्सीजन पहुंचती है और फेफड़ों में सिकुड़न नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus How to take care of lungs after recovering from covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों में छह महीने बाद भी 'लंग फाइब्रोसिस' की समस्या हो सकती है। 'लंग फाइब्रोसिस' का मतलब होता है फेफड़ों में सिकुड़न। इसलिए 'ब्रीद होल्डिंग एक्सरसाइज' बहुत ही जरूरी है। 

विज्ञापन
Coronavirus How to take care of lungs after recovering from covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अपने खाने में मिर्च और मसालों का सेवन कम करना चाहिए, यह फेफड़ों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा रोजाना योग करने और भाप लेने से भी फेफड़ों को सेहतमंद रखा जा सकता है। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed