देश और दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पहले की अपेक्षा कम हुई है, लेकिन कोरोना के अलावा दिल्ली कई बीमारियों से जूझ रही है। बारिश के इस मौसम में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के मामले भी सामने आ रहे हैं, वहीं स्वाइन फ्लू से भी लोग पीड़ित हैं। इन तमाम बीमारियों के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि समय रहते इलाज नहीं मिलने पर मौत भी हो सकती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है। आइए जानते हैं कि कितनी खतरनाक हैं ये बीमारियां, इसके लक्षण क्या हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है:
{"_id":"5f3b69988ebc3e3cef53f674","slug":"coronavirus-h1n1-swine-flu-chikungunya-malaria-in-delhi-spreading-simultaneously-dengue-symptoms-cause-prevention-and-treatment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में डेंगू, मलेरिया समेत इन बीमारियों का बना हुआ है खतरा, जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना काल में डेंगू, मलेरिया समेत इन बीमारियों का बना हुआ है खतरा, जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Fri, 20 Nov 2020 08:12 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
कोरोना ही नहीं कई अन्य बीमारियों का भी है खतरा
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस
- कोरोना वायरस पिछले 6-7 महीनों के दरमयान बहुत बड़ी महामारी के रूप में सामने आया है। इससे दुनियाभर में संक्रमण का आंकड़ा 2.20 करोड़ पार कर चुका है, जबकि 7.77 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में डेढ़ लाख से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 4100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लक्षण और प्रभाव
- कोरोना वायरस इंसान के श्वसन तंत्र पर सीधे असर करता है। इसके लक्षणों में लक्षण बुखार, थकान, सूखी खांसी, सिरदर्द, बदन दर्द, सांस लेने में तकलीफ, डायरिया, गंध और स्वाद खोना आदि शामिल हैं। लेकिन कई मरीजों में कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस वायरस से ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सावधानी और बचाव
- मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- साफ सफाई का ध्यान रखें और बार-बार हाथ धोते रहें।
- संक्रमित सतहों को न छुएं। अपने हाथों से आंख, नाक और मुंह छूने से बचें।
- सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें या मिलें।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : Amar Ujala
स्वाइन फ्लू या H1N1
- स्वाइन फ्लू या H1N1 एक इन्फ्लूएंजा ए वायरस से होने वाला संक्रमण है। यह वायरस ज्यादातर सुअर में पाया जाता है, इसलिए इसे स्वाइन फ्लू कहते हैं। नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार, दिल्ली में H1N1 मरीजों की संख्या 31 जुलाई तक 412 है, जिनमें से किसी की मौत नहीं हुई है। साल 2010 में पहली बार सामने आए इस वायरस ने 2700 से ज्यादा लोगों की जान ली थी।