फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: इन पांच कारणों से कोरोना वायरस बन गया है घातक, अधिक वजन वाले संभल जाएं

Fri, 23 Oct 2020 09:57 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 has become fatal due to these five reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। पहले भी इंसान के सामने वायरस का खतरा था। पहले भी महामारियां फैली थीं, लेकिन दुनिया को हर नए संक्रमण या फ्लू से निपटने के लिए इस तरह रुकना नहीं पड़ा था। तो इस कोरोना वायरस में ऐसा क्या है? इसकी बायोलॉजी में ऐसी क्या बात है जो हमारे शरीर और जीवन के लिए खतरनाक बन जाती है। 



धोखा देने में माहिर 

संक्रमण के शुरुआती चरणों में कोरोना वायरस आपके शरीर को धोखा देने में कामयाब हो जाता है। कोरोना वायरस हमारे फेफड़े और श्वसन तंत्र में बड़े पैमाने पर मौजूद होता है, लेकिन हमारे प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) को लगता है कि सबकुछ ठीक है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में प्रोफेसर पॉल लेहनर कहते हैं, 'ये गजब का वायरस है। ये आपकी नाक में वायरस की फैक्ट्री बना लेता है और आपको लगता रहता है कि आप ठीक हैं।' 

Coronavirus covid 19 has become fatal due to these five reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारे शरीर की कोशिकाएं इंटरफर्नो नाम के केमिकल्स रिलीज करती हैं। जब इन केमिकल्स पर कोई वायरस कब्जा करता है, तब हमारे शरीर और प्रतिरक्षा तंत्र को वायरस की मौजूदगी की चेतावनी मिलने लगती है। लेकिन, कोरोना वायरस में इस चेतावनी को रोकने की 'गजब की क्षमता' होती है। प्रोफेसर लेहनर कहते हैं, 'ये काम वायरस इतनी अच्छी तरह करता है कि आपको पता ही नहीं चलता कि आप बीमार हैं।' वह बताते हैं कि जब आप संक्रमित कोशिकाओं को लैब में देखते हैं तो वो बिल्कुल भी संक्रमित नहीं लगतीं, लेकिन जब आप टेस्ट करते हैं तो पता चलता है कि इनमें बहुत सारा वायरस मौजूद है। 

Coronavirus covid 19 has become fatal due to these five reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हिट एंड रन जैसा वायरस

जब हमारे शरीर में मौजूद वायरस 'लोड पीक' पर पहुंच जाता है तब हम बीमार पड़ते हैं और लक्षण दिखने लगते हैं। ऐसे में लक्षण ना दिखने के बावजूद भी वायरस शरीर में मौजूद होता है और एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति तक पहुंचाने में वायरल लोड को करीब एक हफ्ते का समय लगता है। 

प्रोफेसर लेहनर कहते हैं, 'यह खुद के विकास का एक शानदार तरीका है। यह मरीज को तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाता बल्कि ठीक महसूस कराता है, आराम से बाहर घूमने देता है ताकि वायरस और फैल सके।' इसलिए कोरोना वायरस उस ड्राइवर की तरह है जो दुर्घटना करके तुरंत भाग जाता है। वायरस भी किसी संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने या मरने से पहले तुरंत ही दूसरे व्यक्ति में भी चला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus covid 19 has become fatal due to these five reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साल 2002 के मूल सार्स-कोरोना वायरस और मौजूदा कोरोना वायरस में ये बहुत बड़ा अंतर है। मूल सार्स-कोरोना वायरस में लोगों के बीमार होने यानी लक्षण दिखने के बाद संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता था, जिससे उन्हें आईसोलेट करना आसान हो जाता था। 

विज्ञापन
Coronavirus covid 19 has become fatal due to these five reasons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर के लिए अजनबी वायरस

पिछली महामारी को याद करें? साल 2009 में एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में बहुत डर था। हालांकि, यह उतना जानलेवा नहीं निकला जितनी चिंता जताई जा रही थी। इसकी वजह थी कि बुजुर्गों में इस वायरस से लड़ने की क्षमता कुछ हद तक पहले से ही मौजूद थी, क्योंकि इसी तरह का वायरस पहले भी फैल चुका था। ऐसे चार और इंसानी कोरोना वायरस होते हैं जिनमें जुकाम जैसे लक्षण सामने आते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर से प्रोफेसर ट्रेसी हसल कहती हैं, 'ये नए तरह का वायरस है इसलिए लोगों में इससे लड़ने के लिए पहले से इम्यूनिटी नहीं है। इसके नए प्रभाव आपके इम्यून सिस्टम के लिए एक झटका साबित होते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed