फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: फेफड़ों के अलावा इन अंगों को भी प्रभावित कर सकता है कोरोना वायरस, ऐसे करें पहचान

Thu, 29 Apr 2021 11:55 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 29 Apr 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Corona virus can affect many other organs besides the lungs
गंभीर रूप लेता जा रहा है कोरोना - फोटो : iStock

डॉ मनीष सिंघल


कैंसर रोग विशेषज्ञ
medically reviewed by Dr. Manish Singhal


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के हालात बेकाबू कर दिए हैं। वायरस के नए म्यूटेशन से उत्पन्न चुनौतियों और इसके जुड़े लक्षणों के अलावा ज्यादातर लोगों में वायरस का फेफड़ों पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है। दूसरी लहर में बढ़े मौत के आंकड़ों के लिए इसे एक प्रमुख कारण के रूप में भी देखा जा रहा है। इस बीच विशेषज्ञों ने पाया है कि फेफड़ों के अलावा नए म्यूटेशनों का असर शरीर के अन्य अंगों पर भी देखने को मिल सकता है। तो क्या लोगों को और अधिक सावधान हो जाने की जरूरत है? आइए विशेषज्ञों से जानते हैं कि कोरोना वायरस का असर और किन-किन अंगों पर हो सकता है?

Corona virus can affect many other organs besides the lungs
फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाता है कोरोना - फोटो : Social Media

माना जाता रहा है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस सबसे पहले श्वसन पथ को संक्रमित करता है, जिसके कारण लोगों को खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसी कठिनाई होती है। इसके अलावा यह रोगी के फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ कोशिकाओं में प्रवेश करके यह वायरस शरीर में अपनी संख्या को बढ़ाता है, जिसके कारण फेफड़ों के ऊतकों और थैलियों पर  इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लेकिन हालिया मामलों में विशेषज्ञों ने पाया है कि इसका असर शरीर के अन्य अंगों पर भी देखा जा सकता है। 

Corona virus can affect many other organs besides the lungs
मधुमेह और उच्च रक्तचाप वाले रोगी विशेष सावधानी बरतें - फोटो : iStock

शरीर में अनुभव होने वाले सभी बदलावों को मॉनीटर करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि शरीर में कोरोना वायरस के बढ़ने के साथ ही यह विभिन्न हिस्सों में गंभीर सूजन का कारण बनता है। इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप या मोटापे जैसी समस्या है तो उन लोगों में खतरा और अधिक हो सकता है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ मनीष सिंघल कहते हैं कि ऐसे में रोगी को सभी लक्षणों की निगरानी करने के साथ शरीर में अनुभव होने वाले सभी परिवर्तनों पर भी विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona virus can affect many other organs besides the lungs
हृदय पर भी प्रभाव डाल सकता है कोरोना - फोटो : iStock
हृदय पर कोरोना वायरस का असर
हृदय और मेटाबॉलिज्म जैसे रोगों से ग्रस्त लोगों में कोविड-19 का जोखिम और अधिक होता है। विशेषज्ञों ने पाया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस कोविड-19 संक्रमितों के हृदय की मांसपेशियों में गंभीर सूजन का कारण भी बन सकता है। हार्वर्ड हेल्थ पब्लिकेशन के अनुसार, कोविड-19 के एक-चौथाई रोगियों के रक्तप्रवाह में ट्रोपोनिन नामक एंजाइम की बढ़ी हुई मात्रा देखने को मिल रही है, इस वजह से संक्रमितों को असामान्य हृदय गति, सीने में दर्द और गंभीर थकान जैसे लक्षणों का अनुभव हो सकता है।
 
विज्ञापन
Corona virus can affect many other organs besides the lungs
कोविड-19 के कारण हो सकती है अल्जाइमर की दिक्कत - फोटो : Pixabay

न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं
कई रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि कोविड-19 के रोगियों को मानसिक भ्रम, सिरदर्द, चक्कर आने और धुंधला दिखाई देने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। जामा न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि वुहान के एक अस्पताल में भर्ती 214 में से एक तिहाई रोगियों में दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल जटिलताएं देखने को मिली हैं। अध्ययन में यह भी दावा किया गया है कोविड-19 के दीर्घकालिक प्रभावों में रोगियों को अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग की भी दिक्कत हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed