Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने देश में जैसे संक्रमण की बाढ़ सी ला दी है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हजारों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड तीन लाख 79 हजार से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 3,600 से अधिक लोगों की संक्रमण के कारण जान चली गई। कोरोना की इस दूसरी लहर में सबसे बड़ी दिक्कत ये हो गई है कि लक्षण दिखने के बावजूद टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। इसके अलावा चूंकि अभी बड़ी तादाद में टेस्ट हो रहे हैं, ऐसे में रिपोर्ट मिलने में भी काफी देरी हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर किन वजहों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ सकती है और आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
{"_id":"608a4c8b9810412b53264537","slug":"coronavirus-symptoms-but-covid-test-report-negative-reasons-rtpcr-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: लक्षण के बावजूद इन पांच वजहों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ सकती है निगेटिव, रहें सतर्क","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सावधान: लक्षण के बावजूद इन पांच वजहों से कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ सकती है निगेटिव, रहें सतर्क
Thu, 29 Apr 2021 11:45 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्वाब लेने के गलत तरीके से
- अगर गले या नाक से स्वाब सैंपल सही से न लिए गए हों, तो कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ सकती है। दरअसल, मरीज की नाक या गले से स्वाब लेने के बाद उसे एक तरल पदार्थ में डाला जाता है। अब स्वाब में वायरस मौजूद होता है, तो वह उस पदार्थ के साथ मिल जाता है और उसमें सक्रिय रहता है। फिर उसे लैब में टेस्ट के लिए भेजा जाता है। लेकिन स्वाब लेते समय अगर गलती हुई हो तो जाहिर है कि रिपोर्ट तो निगेटिव आएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
स्वाब सैंपल के अनुचित ट्रांसपोर्टेशन से
- विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर स्वाब सैंपल को सही तरीके से स्टोर न किया गया हो और ऐसी स्थिति में उसका अनुचित ट्रांसपोर्टेशन हो, तो रिपोर्ट के निगेटिव आने की संभावना अधिक रहती है। दरअसल, ट्रांसपोर्टेशन के दौरान वायरस सामान्य तापमान के संपर्क में आता है, तो वह अपनी वाइटैलिटी (प्राण) खो देता है, ऐसे में रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
तरल पदार्थ की कमी होने से
- दरअसल, मरीज के गले या नाक से स्वाब सैंपल लेने के बाद उसे जिस तरल पदार्थ में डाला जाता है, अगर वायरस को सक्रिय रखने के लिए उस तरल पदार्थ की आवश्यक मात्रा कम हुई तो ऐसे में कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शरीर में वायरल लोड कम होने से
- कभी-कभी कोरोना मरीज के शरीर में वायरल लोड बहुत कम होता है, इसलिए भी लक्षणों के बावजूद टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर आपके साथ ऐसी स्थिति बन रही है कि आपको लक्षण दिख रहे हैं, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, तो भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और इस बारे में डॉक्टर से सलाह लें।