फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Diwali: खान-पान में गड़बड़ी के कारण बिगड़ गया है पाचन? इन आसान उपायों से पा सकते हैं आराम

Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 01 Nov 2024 03:55 PM IST
सार

दिवाली का उत्सव में मीठे, तले हुए और मसालेदार खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र में गड़बड़ी और कई प्रकार की अन्य दिक्कतों को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि इससे कैसे आराम पाया जा सकता है?

विज्ञापन
Common Digestive Issues After Diwali digestive system problems home remedies
पाचन की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

दिवाली का उत्सव मिठाइयों और लजीज खान-पान के बिना अधूरा है। हालांकि मीठे, तले हुए और मसालेदार खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र में गड़बड़ी और कई प्रकार की अन्य दिक्कतों को बढ़ाने वाले माने जाते हैं। दिवाली के दौरान खाने में बदलाव और अधिक तले-भुने या मीठे खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट में गैस, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप भी इस तरह की दिक्कतों से परेशान हैं तो घबराएं नहीं, कुछ आसान से उपायों की मदद से इसमें आराम पाया जा सकता है।



दिवाली के बाद अक्सर लोग कुछ तरह की स्वास्थ्य समस्याओं की शिकायत करते हैं, इनमें पटाखों और प्रदूषण के कारण सांस की दिक्कत और गड़बड़ खानपान की वजह से पेट फूलने, अपच, पेट में दर्द जैसी समस्याएं आम हैं। आइए कुछ आसान उपायों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप आराम पा सकते हैं।

Common Digestive Issues After Diwali digestive system problems home remedies
पाचन में गड़बड़ी - फोटो : Adobe Stock

खानपान में गड़बड़ी का पाचन पर असर

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली के जश्न के बीच अपनी सेहत को प्राथमिकता देना बहुत जरूरी है। अगर आप दिवाली के बाद पाचन समस्याओं को लेकर परेशान हैं तो इसके लिए डॉक्टर ने कुछ उपाय बताए हैं जिससे आपको लाभ मिल सकता है। खाने-पीने की आदतों को ध्यान में रखकर, संतुलित आहार का सेवन, शरीर को हाइड्रेटेड रखना और स्वस्थ जीवनशैली के विकल्पों को अपनाना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। 

आइए जानते हैं कि पेट से संबंधित समस्याओं में किन उपायों से आराम पाया जा सकता है?

Common Digestive Issues After Diwali digestive system problems home remedies
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

हल्का और सुपाच्य भोजन करें

दिवाली के बाद एक-दो दिन हल्का और सुपाच्य भोजन करें। दलिया, मूंग दाल खिचड़ी, उबली हुई सब्जियां या सूप जैसी चीजें पचाने में आसान होती हैं और पेट को आराम देती हैं। आहार में दही और छाछ को जरूर शामिल करें। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गुड बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखते हैं और पाचन को बेहतर करते हैं। एक कटोरी दही खाने से अपच में आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Common Digestive Issues After Diwali digestive system problems home remedies
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

शरीर को हाइड्रेट रखना और गर्म पानी पीना लाभकारी

पाचन की दिक्कतों के लिए डिहाइड्रेशन को एक बड़ा कारण माना जाता रहा है। इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। गर्म या गुनगुना पानी पीना आपके लिए और भी लाभकारी हो सकता है। दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन में सुधार करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। 

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। पेट को साफ करने और पाचन क्रिया को बढ़ावा देने में ये बहुत फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
Common Digestive Issues After Diwali digestive system problems home remedies
पाचन को ठीक रखने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Freepik.com

ये घरेलू उपाय भी हैं फायदेमंद

पाचन की दिक्कतों में आराम पाने के लिए अजवायन का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से अपच और गैस की समस्याओं में आराम मिलता है। इसी तरह से अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और अपच को कम करने में सहायक होते हैं। खाने के बाद सौंफ और मिश्री चबाना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। 

इन उपायों के साथ खाने के बाद कुछ  देर वॉक जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से पाचन की दिक्कतें दूर होती है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed