मौसम के बदलते ही सर्दी और जुकाम का होना आम बात है। लेकिन आप थोड़ा सावधानी बरतकर सर्दी और जुकाम की समस्या से निजात पा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में कल हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है और तेज हवाएं चलने लगी हैं। ऐसे में सर्दी और जुकाम के साथ ही खांसी की समस्या होने लगी है। अगर सुबह उठते ही आपका गला बैठा रहता है और छींक के साथ ही सिर में भारीपन भी रहता है तो आप इस मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर इस समस्या को खुद ही दूर कर सकते हैं।
{"_id":"5ddf970d8ebc3e54936d4da7","slug":"cold-and-cough-treatment-causes-and-prevention","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दी-जुकाम हो रहा है तो इन उपायों के जरिए फौरन राहत मिलेगी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सर्दी-जुकाम हो रहा है तो इन उपायों के जरिए फौरन राहत मिलेगी
Thu, 28 Nov 2019 03:49 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 28 Nov 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
cold cough
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
cold cough
- फोटो : social media
सर्दी-खांसी और जुकाम की समस्या संक्रमण की वजह से होती है। अगर आपके आसपास किसी को सर्दी और जुकाम हो रहा है तो यह आपको भी हो सकता है। इसके अलावा इस मौसम में एलर्जी भी सर्दी और जुकाम की वजह बनती है। अगर ठीक वक्त पर इसका इलाज नहीं हुआ तो यह वायरल का रूप भी ले सकता है।
इन 5 रामबाण घरेलू नुस्खों से भगाएं सर्दी
- फोटो : self
दरअसल सिरदर्द, आंखों से पानी बहना, बदन टूटना वायरल के लक्षण हैं। ये लक्षण सर्दी, खांसी और जुकाम के साथ ही शुरू होती हैं। ऐसे में इस समस्या के बचाव के लिए हल्का खाना खाएं और डाइट में हरी सब्जियां और ताजे फल ज्यादा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for cold and cough
आप घर में ही काढ़ा बनाकर सर्दी और जुकाम की समस्या में राहत पा सकते हैं। इसके अलावा ब्लैक टी भी इस समस्या में फायदेमंद होती है। दरअसल मौसम के करवट लेते ही हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और हमें वायरल होने लगता है। ऐसे में अगर आपका नाक बंद हो गया हो या गले में तेज खराश हो रही है तो आप गर्म पानी से गरारे करें और स्टीम लें। आप सर्दी, खांसी और जुकाम से बचने के लिए रात में हल्दी दूध पिएं।
विज्ञापन
ग्रीन टी
- फोटो : Pixabay
सर्दी और जुकाम की समस्या से बचने के लिए हरी सब्जियां ज्यादा खाएं। नींद भरपूर लें और हल्का खाना खाएं। आप शहद का सेवन करें। ग्रीन टी भी इस मौसम में लाभकारी होती है। ठंडे पानी की जगह गर्म पानी पिएं और मसाला चाय का सेवन करें। अदरक के सेवन से भी सर्दी और जुकाम में राहत मिलती है।