फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन में दावा: तीन महीने तक रोजाना इस औषधि का सेवन ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए रामबाण, दिखे बेहतर परिणाम

Mon, 22 May 2023 04:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 04:00 PM IST
विज्ञापन
cinnamon helps lower blood pressure, dalchini khane ke fayde in hindi
हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Pixabay

प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति में कई ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जो कई गंभीर रोगों के जोखिमों को कम करने में मददगार हो सकती हैं। कई औषधियों का हम सभी के घरों में मसाले के तौर पर भी प्रयोग होता आ रहा है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस में भी हुए अध्ययनों में इन औषधियों से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। दालचीनी ऐसी ही एक कारगर औषधि है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।



डायबिटीज से लेकर ब्लड प्रेशर के कंट्रोल रखने और कोशिकाओं में होने वाली क्षति को कम करने में यह औषधि कारगर हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर हम सभी रोजाना दालचीनी को अपने आहार का हिस्सा बना लें तो इससे मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही कई बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है।

आइए इसके अध्ययन आधारित फायदों के बारे में जानते हैं।

cinnamon helps lower blood pressure, dalchini khane ke fayde in hindi
दालचीनी से सेहत को होने वाले फायदे - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर में देखे गए हैं इसके लाभ

शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर की स्थिति में दालचीनी के सेवन को लाभकारी पाया है। एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि 3 महीने तक हर दिन दालचीनी खाने से आपका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 5 प्वाइंट तक कम हो सकता है। हालांकि यह अध्ययन सामान्य लोगों पर किया गया था। प्रीडायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज या फिर जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रही है, उनमें इसके क्या लाभ हो सकते हैं, इसे जानने के  लिए और अधिक अध्ययनों की आवश्यकता है।

cinnamon helps lower blood pressure, dalchini khane ke fayde in hindi
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकती है दालचीनी - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?

रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए दालचीनी का उपयोग का समर्थन करने के लिए अन्य अध्ययनों में भी सबूत मिलते हैं। 582 लोगों पर किए गए अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि दालचीनी का संयमित सेवन सिस्टोलिक-डायस्टोलिक दोनों रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा 40 प्रतिभागियों के साथ किए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि दालचीनी रक्तचाप को बढ़ने से रोकने में सहायक है जिससे हृदय रोगों के विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
cinnamon helps lower blood pressure, dalchini khane ke fayde in hindi
दालचीनी से डायबिटीज भी रहता है कंट्रोल - फोटो : Pixabay

डायबिटीज रोगियों में भी देखे गए बेहतर परिणाम

जिन लोगों को मधुमेह की दिक्कत होती है, उनमें हाई ब्लड प्रेशर के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बढ़े हुए रक्त शर्करा का स्तर आपकी रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है जिससे आपके दिल पर अतिरिक्त दबाव पैदा हो सकता है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों हृदय रोग के लिए जोखिम कारक हैं।

अध्ययनों में पाया गया कि रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में भी दालचीनी प्रभावी हो सकती है। दालचीनी न सिर्फ मधुमेह को कंट्रोल करती है साथ ही इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम भी कम हो जाता है।

विज्ञापन
cinnamon helps lower blood pressure, dalchini khane ke fayde in hindi
आहार में शामिल करें दालचीनी - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अध्ययनों में दालचीनी के सेवन से बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं पर इसे दवाओं की जगह पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सहायक उपचार के रूप में किसी भी औषधि का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। औषधियों में मौजूद रसायन या यौगिक कुछ स्थितियों में दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकते हैं। दालचीनी का अधिक सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ 
Cinnamon effects on blood pressure and metabolic profile: A double-blind, randomized, placebo-controlled trial in patients with stage 1 hypertension

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed