फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: पैरों में रहती है सूजन? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का कारण तो नहीं, जानिए क्यों होती है ये दिक्कत

Mon, 22 May 2023 02:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 May 2023 02:33 PM IST
विज्ञापन
causes of swollen ankles, feet and legs, what are the risk factor and prevention of it
पैरों में सूजन के कारण - फोटो : istock

दिनभर की दौड़-भाग और काम के बाद थकान या पैरों में सूजन होना काफी सामान्य है पर अगर आपको अक्सर ये दिक्कत बनी रहती है तो सावधान हो जाने की भी आवश्यकता है। पैरों में बना रहने वाला सूजन कई स्थितियों में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सूचक भी हो सकता है। कुछ अध्ययनों में यहां तक बताया गया है कि अक्सर पैरों में बनी रहने वाली सूजन की समस्या, हृदय रोग के गंभीर मामलों का संकेत भी हो सकती है। इस तरह की स्थितियों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।



डॉक्टर कहते हैं, पैरों विशेषकर एड़ी और तलवों में सूजन के कई कारण हो सकते हैं। यह किसी चोट के कारण होने वाली प्रतिक्रिया या फिर लाइफस्टाइल से संबंधित समस्याओं के कारण भी हो सकती है। पर कुछ स्थितियों में शरीर में रक्त के थक्के बनने के कारण भी इस तरह की सूजन देखी जाती रही है, जिसपर अगर ध्यान न दिया जाए तो इसके गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

आइए पैरों में होने वाले सूजन और इसके कारणों के बारे में जानते हैं। 

causes of swollen ankles, feet and legs, what are the risk factor and prevention of it
पैरों में सूजन के कारण - फोटो : iStock

पैरों का सूजन कितना खतरनाक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सूजन कितना गंभीर है और इसके क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं इसका अंदाजा लगाने के लिए पहले यह जानना आवश्यक है कि पैरों में सूजन किस वजह से है। कुछ स्थितियों में यह बहुत सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया के कारण जैसे गर्भावस्था, चोट-मोच या फिर दिन में अधिक चलने या देर तक खड़े रहने के कारण हो सकती है। पर अगर अक्सर ही ये दिक्कत बनी रहती है तो इसके कारणों का सही निदान किया जाना चाहिए। कुछ लोगों में हार्ट-किडनी जैसी बीमारियों की स्थिति में भी सूजन हो सकती है।

यदि सूजन खुद से कम नहीं होती है या यह बार-बार हो जा रही है, तो डॉक्टर से मिलकर इसके अंतर्निहित कारणों का पता लगाना आवश्यक हो जाता है।

causes of swollen ankles, feet and legs, what are the risk factor and prevention of it
किडनी की बीमारियों के लक्षण - फोटो : istock

किडनी की बीमारियों के कारण हो सकती है ये दिक्कत

किडनी की बीमारियों में इस अंग के ठीक से काम न कर पाने की स्थिति में अपशिष्टों को बाहर निकालने में कठिनाई हो सकती है। इस स्थिति में भी पैरों में सूजन के साथ बार-बार पेशाब आने, सांस लेने में कठिनाई, थकान, सीने में दर्द-दबाव जैसी दिक्कतें होती हैं। जिन लोगों को पहले से ही किडनी में बीमारी रही है उन्हें इन संकेतों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
causes of swollen ankles, feet and legs, what are the risk factor and prevention of it
हृदय रोगों के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

कहीं यह हृदय रोगों के कारण तो नहीं

पैरों की सूजन, हृदय रोग या हार्ट फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। हृदय में होने वाली समस्याओं के कारण यह रक्त को ठीक से पंप नहीं कर पाता है। इन स्थितियों में पैरों-टखनों में सूजन की दिक्कत हो सकती है। हृदय रोगों में इस लक्षण के साथ आपको सांस की तकलीफ, धड़कनों के बढ़ने जैसी दिक्कतें भी होने लगती है, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

विज्ञापन
causes of swollen ankles, feet and legs, what are the risk factor and prevention of it
पैरों में सूजन को न करें अनदेखा - फोटो : Pixabay

खून का थक्का बनने का संकेत

रक्त के थक्के बनने की स्थिति को गंभीर और सेहत के लिए समस्याकारक माना जाता है। यदि पैर की नसों में रक्त के थक्के विकसित होते हैं, तो वे रक्त को वापस हृदय में जाने से रोक सकते हैं। इस स्थिति में आपके टखनों और एड़ी में सूजन की दिक्कत हो सकती है। डीप वेन थ्रोम्बोसिस (डीवीटी) भी ऐसी ही एक गंभीर स्थिति है जो प्रमुख पैर की नसों में रुकावट का कारण बन सकती है। इसपर ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा परिणाम हो सकते हैं।



 

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed