Chocolate Day 2025: वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। चॉकलेट की मिठास रिश्ते की मिठास के प्रतीक के रूप में देखी जाती है, जो प्यार और स्नेह को बढ़ाती है। लेकिन चॉकलेट केवल दिल का ही ख्याल नहीं रखती, बल्कि दिमाग और त्वचा की सेहत पर भी सकारात्मक असर डालती है। चॉकलेट के स्वास्थ्य लाभ को जानकर आप सिंगल होते हुए भी चॉकलेट डे मनाना चाहेंगे।
Chocolate Day 2025: दिल ही नहीं दिमाग के लिए भी फायदेमंद है चॉकलेट, जानें इसके स्वास्थ्य लाभ
आइए जानते हैं चॉकलेट के सेवन का सही तरीका और चॉकलेट से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व नुकसान।
चॉकलेट खाने के फायदे
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं। इसमें पाया जाने वाला फ्लेवनॉल्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ाने के लिए धमनियों की परत को उत्तेजित करती है। नाइट्रिक ऑक्साइड धमनियों को आराम देता है और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने में सहायक होता है। जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर का खतरा कम हो सकता है और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। कोको के बीज और डार्क चॉकलेट, रक्त प्रवाह और रक्तचाप के स्तर में सुधार कर सकते हैं।
मूड सुधारने में सहायक
चॉकलेट में सेरोटोनिन और डोपामाइन बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो तनाव और अवसाद को कम कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बना सकता है। यह ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करके एकाग्रता और याददाश्त को बढ़ाने में मदद करती है। अध्ययन के मुताबिक, लगभग 5 दिनों तक हाई फ्लेवनॉल कोको यानी डार्क चॉकलेट खाने से मस्तिष्क में रक्त प्रवाह में सुधार हो सकता है।
इम्यूनिटी और पाचन की मजबूती
चॉकलेट में मौजूद फाइबर और मिनरल्स पाचन को सुधारते हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।
डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को UV किरणों से बचाते हैं और उसे जवां बनाए रखते हैं। त्वचा में रक्त प्रवाह में सुधार करने के लिए भी डार्क चॉकलेट असरदार है। इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड भी त्वचा के लिए बहुत अच्छे हो सकते हैं। साथ ही त्वचा को हाइड्रेट बनाए रखने में भी डार्क चॉकलेट फायदेमंद है। यह बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और चमकदार बनाती है।
वजन घटाने में सहायक
सही मात्रा में डार्क चॉकलेट का सेवन किया जाए तो मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख को नियंत्रित किया जा सकता है।
चॉकलेट खाने के नुकसान
- चॉकलेट का सही मात्रा में वजन नियंत्रित करने में सहायक है तो वहीं अधिक चीनी वाली चॉकलेट से वजन बढ़ सकता है। मिल्क और व्हाइट चॉकलेट में अधिक चीनी और वसा होती है, जो वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है।
- अधिक मीठी चॉकलेट खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।
- कुछ लोगों को चॉकलेट खाने से सिरदर्द (माइग्रेन) हो सकता है, खासकर अगर वे कैफीन या थियोब्रोमाइन के प्रति संवेदनशील हैं। अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है।
- छोटे बच्चों को अधिक मीठी चॉकलेट देने से दांतों में कीड़े लग सकते हैं और हाइपरएक्टिविटी हो सकती है।