सेलिब्रिटीज नए ट्रेंड्स पैदा करते हैं और आम जनता अपनी जेब के हिसाब से इन ट्रेंड्स को फॉलो करने की कोशिश करती है। कभी ये ट्रेंड्स खाने-पीने से जुड़े होते हैं तो कभी पहनावे या लाइफस्टाइल से। विभिन्न प्रकार के डाइट प्लान्स भी अधिकांशतः सेलिब्रिटीज की देखा देखी ही चलन में आते हैं। पिछले कुछ दिनों से विराट कोहली, उर्वशी रौतेला, मलाइका अरोड़ा और श्रुति हसन जैसी कई सेलिब्रिटीज द्वारा 'ब्लैक वॉटर' पीने की चर्चाएं आम हैं। कोई इसे स्पेशल एनर्जी ड्रिंक के तौर पर प्रचारित कर रहा है तो कोई फिटनेस ड्रिंक के तौर पर। यह ट्रेंड नया नहीं है। हॉलीवुड में कुछ साल पहले ही सेलिब्रिटीज ब्लैक वॉटर का उपयोग कर रही थीं। अब यह बॉलीवुड और अन्य भारतीय सेलिब्रिटीज तक भी आ गया है। कहा ये जा रहा है कि इस स्पेशल पानी का सेवन शरीर में कई पोषक तत्वों की पूर्ति करता है। इतना ही नहीं यह एनर्जी बढ़ाने के साथ ही ओवरऑल फिटनेस के लिए बहुत बढ़िया स्रोत होता है। जाहिर ही है कि इतना सब होने के बाद इस पानी की कीमत भी सामान्य तो होगी नहीं। तो एक 500 एमएल ब्लैक वॉटर बॉटल की कीमत 600 रुपये से 2,500 रुपये तक हो सकती है। यह निर्भर करता है कि पानी किस ब्रांड का है। जानिए क्या है यह काला पानी और क्यों है इतनी चर्चा में?
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अधिक पीएच वैल्यू
- ब्लैक वॉटर की एक 500 एमएल बॉटल में 70 से भी अधिक प्राकृतिक खनिज लवण होने का दावा किया जाता है। साथ ही इसकी पीएच वैल्यू भी बहुत अधिक बताई जाती है। यह पीएच 8 और इससे अधिक भी हो सकता है। इसके कारण यह पानी कम से कम एसिडिक होता है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
पीएच वैल्यू इस बात को दर्शाती है कि पानी कितना अम्लीय या क्षारीय (एसिडिक या बेसिक) है। इसकी रेंज 0 से 14 तक की होती है। इसमें 7 पीएच न्यूट्रल होता।ब्लैक वॉटर असल मे एक तरह का मिनरल वॉटर ही होता है, जिसका स्वाद पानी जैसा ही होता है। फर्क इतना है कि ब्लैक वॉटर अल्कलाइन वॉटर होता है। मतलब यह क्षारीय होता है। इसलिए इसे अल्कलाइन वॉटर के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अधिक पीएच वैल्यू शरीर में एसिडिटी को बैलेंस करने का काम करती है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ब्लैक वॉटर को विशेषकर इसमें मौजूद 'फल्विक/फुल्विक' एसिड के लिए जाना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार 'फल्विक/फुल्विक' एसिड में पाचन क्षमता को सुधारता है, इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इम्यूनिटी को बढ़ाता है, अल्जाइमर्स जैसी बीमारियों और एलर्जी से बचाव कर सकता है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जवान बने रहने का दावा
- जाहिर है कि ब्लैक वॉटर में तमाम ऐसे साधनों के होने का दावा किया जा रहा है जो सेहत और फिटनेस के लिहाज से बहुत अच्छे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि इस पानी के नियमित सेवन से लंबे समय तक उम्र के निशानों से बचने में मदद मिल सकती है। लेकिन सभी विशेषज्ञ ऐसा नहीं मानते। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सामान्य पानी में ही लगभग सारे गुण मिल जाते हैं। फिर प्रकृति ने हमें जो रोग प्रतिरोधक क्षमता और नैचुरल तत्व प्रदान किए हैं, वह भी सेहत के लिए काफी हैं। यह भी एक बात है कि भारत जैसे देश मे जहां पीने का साफ पानी भी कई जगह उपलब्ध नहीं, वहां ऐसे पानी को कितने लोग अफोर्ड कर पाएंगे।