फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुझाव: घर पर कर रहे हैं ऑक्सीमीटर का उपयोग तो न करें ऐसी गलती, हो जाएंगे संक्रमित

Sun, 16 May 2021 02:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 16 May 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Can other family members use the oximeter of Covid infected?
कोविड संक्रमितों के प्रयोग वाले सामान - फोटो : Social Media

देश नोवल कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हाल के दिनों में संक्रमण के आंकड़ों में थोड़ी कमी जरूर देखी गई है, लेकिन स्थिति अब भी बेहतर नहीं है। जहां कोविड के गंभीर संक्रमण वाले रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है, वहीं 80 फीसदी से अधिक रोगी डॉक्टरों से टेली-परामर्श के माध्यम से घर पर ही ठीक हो सकते हैं। अभी भी बड़ी संख्या में लोग इन-होम क्वारंटाइन हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि होम आइसोलेशन के में रह रहे लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि आपको अपने अलावा परिवार के दूसरे लोगों का भी ध्यान रखते हुए उन्हें संक्रमण से सुरक्षित करना होता है।


अब भी होम आइसोलेशन से संबंधित कई विषयों को लेकर लोगों के मन में भ्रम और सवाल हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि क्या कोविड संक्रमित द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे ऑक्सीमीटर और अन्य उपकरणों को परिवार के दूसरे सदस्य भी इस्तेमाल कर सकते हैं? आइए इस बारे में विशेषज्ञ से जानते हैं।

Can other family members use the oximeter of Covid infected?
ऑक्सीमीटर को सेनेटाइज करके प्रयोग करें - फोटो : istock
ऑक्सीमीटर का उपयोग?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कोविड रोगी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले ऑक्सीमीटर को परिवार के दूसरे लोग भी प्रयोग में ला सकते हैं, लेकिन उसमें एक शर्त है। ऑक्सीमीटर का उपयोग करने से पहले उसे अच्छी तरह से सेनेटाइज कर लें। इसके अलावा ऑक्सीमीटर के उपयोग के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से अच्छी तरह साफ करना न भूलें।
Can other family members use the oximeter of Covid infected?
थर्मामीटर अलग-अलग रखें - फोटो : Pixabay
थर्मामीटर का उपयोग
डॉक्टर कहते हैं कि कोविड रोगी द्वारा प्रयोग किए जाने वाले थर्मामीटर को परिवार के दूसरे लोगों को इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए। रोगी और परिवार के अन्य लोगों का थर्मामीटर अलग-अलग होना चाहिए। संक्रमण से ठीक होने के बाद प्रयोग किए गए थर्मामीटर को फेंक देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can other family members use the oximeter of Covid infected?
परिवार के लोगों से दूरी बनाकर रखें - फोटो : iStock
होम आइसोलेशन वाले रोगी की क्या चीजें अलग होनी चाहिए?
विशेषज्ञ कहते हैं कि यदि आप में कोरोना के कोई भी लक्षण हैं या फिर आप होम आइसोलेशन में हैं तो अपना भोजन, बर्तन और शौचालय दूसरे लोगों के साथ साझा न करें। इसके अलावा घर पर ही रहें, सार्वजनिक परिवहन या टैक्सियों में जाने से बचें। होम आइसोलेशन में कोविड संक्रमितों के लिए ऐसे कमरे की व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें उसका शौचालय अलग हो।
विज्ञापन
Can other family members use the oximeter of Covid infected?
होम आइसोलेशन में बरतें विशेष सावधानी - फोटो : iStock
कोविड संक्रमितों के लिए जरूरी बातें
डॉक्टर कहते हैं कि कोविड संक्रमितों को सबसे पहले पिछले दिनों आपके संपर्क में आए लोगों को सूचित कर देना चाहिए जिससे वे भी सुरक्षात्मक उपायों का पालन कर सकें। इसके बाद आरटी-पीसीआर टेस्ट  के आधार पर डॉक्टर से संपर्क करके तुरंत दवाइयां लेना शुरू कर दें। रोगियों को घर पर रहते हुए अपने लक्षणों की ध्यान से मॉनिटरिंग करते रहना चाहिए। यदि आपको लगता है कि लक्षण बिगड़ रहे हैं या ज्यादा परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें। संक्रमण के दौरान शरीर को पूरा आराम दें, पौष्टिक आहार लें और हाइड्रेटेड रहें। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बताए गए सभी उपायों जैसे मास्क, हाथों को साफ करते रहना, सामाजिक दूरी बनाने जैसे नियमों का पालन करते रहें।

------
नोट: यह लेख उजाला सिग्नस के मेडिकल डायरेक्टर डॉ उत्कर्ष वी अग्रवाल से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed