फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अलर्ट: क्या नूडल्स खाने से भी जा सकती जान? एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत ने उठाए सवाल

Sat, 17 Oct 2026 11:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Oct 2026 11:06 PM IST
सार

नूडल्स का कभी-कभार सेवन आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना कई तरह की समस्याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। दूषित नूडल्स से फूड पॉइजनिंग और छोटे बच्चों में गले में फंसने का खतरा रहता है। 

विज्ञापन
Can Eating Instant Noodles Be Dangerous Know Food Poisoning and other health risks
नूडल्स खाने से मौत का मामला - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी नूडल्स खाने के शौकीन हैं, अक्सर बाजार से लाकर या फिर घर पर बनाकर नूडल्स खा लेते हैं? कहीं ये आदत आपके लिए जानलेवा न साबित हो जाए। आप भी अब जरूर सोच रहे होंगे कि क्या नूडल्स खाने से भी किसी की जान जा सकती है?



असल में ग्रेटर नोएडा से सामने आ रही ऐसी ही एक खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगलाश्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार रात नूडल्स खाया था। प्रारंभिक जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

तो क्या किसी की मौत नूडल्स खाने से भी हो सकती है?

Trending Videos
Can Eating Instant Noodles Be Dangerous Know Food Poisoning and other health risks
नूडल्स खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

नूडल्स और जंक फूड्स के खतरे

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। फूड एंड सेफ्टी विभाग और फोरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 




इसी तरह से पिछले साल एक मामले में अमरोहा निवासी 11वीं कक्षा की एक छात्रा की ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड खाने से मौत हो गई थी। मेडिकल टीम के मुताबिक, उसकी आंतें आपस में चिपक गई थीं और उसका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया था।

इन घटनाओं के बाद लोगों में एक सवाल बहुत कॉमन है कि क्या नूडल्स और जंक फूड्स खाने से किसी की जान जा सकती है?

Can Eating Instant Noodles Be Dangerous Know Food Poisoning and other health risks
नूडल्स खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

नूडल्स खाने से पहले जान लीजिए ये बातें

नूडल्स झटपट तैयार होने वाला ऐसा फूड है, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक खाना पसंद करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वैसे तो कभी-कभार नूडल्स खाने से ज्यादा नुकसान नहीं होता, पर अगर आप अक्सर और बार-बार नूडल्स बार-बार खाते हैं तो इससे कई तरह के खतरे जरूर हो सकते हैं। 
 

  • बार-बार नूडल्स खाने की आदत की वजह से आपकी डाइट में फल, सब्जियां, दालें व प्रोटीन से भरपूर चीजों की कमी हो सकती है, इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी का खतरा हो सकता है। 
  • कई इंस्टेंट नूडल्स में सोडियम यानी नमक की मात्रा अधिक होती है। लंबे समय तक ज्यादा सोडियम लेने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ सकता है।
  • नूडल्स में फाइबर और प्रोटीन भी कम होते हैं, इसलिए इन्हें नियमित रूप से खाना आहार की गुणवत्ता घटा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Eating Instant Noodles Be Dangerous Know Food Poisoning and other health risks
पाचन से संबंधित दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

क्या नूडल्स खाने से हो सकती है मौत?

सामान्य तौर पर कभी-कभार नूडल्स खाने से मौत का खतरा नहीं होता। हालांकि कुछ दुर्लभ स्थितियों में इससे गंभीर खतरों का जोखिम हो सकता है।
 

  • सबसे बड़ा खतरा दूषित या खराब तरीके से रखे गए नूडल्स से फूड पॉइजनिंग का है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दूषित भोजन में मौजूद बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले पदार्थ गंभीर बीमारी और कुछ मामलों में मौत का कारण बन सकते हैं। 
  • इसके अलावा, छोटे बच्चों में खाते समय नूडल्स गले में फंसने से दम घुटने का खतरा हो सकता है। 
  • हालांकि ज्यादातर मामलों में नूडल्स को सीधे तौर पर मौत का कारण नहीं माना जाता है। 


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नूडल्स खाने के बाद अगर आपको उल्टी, दस्त, पेट में तेज दर्द या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। कभी भी ऐसी चीजें खाने से बचें जो खुले में या फिर इसे तरह से रखी गई हों जहां से फूड पॉइजनिंग और दूसरे गंभीर संक्रमण के खतरे हो सकते हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed