फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Alert: पिज्जा-बर्गर खाने से छात्रा की मौत! क्या जंक फूड सच में जानलेवा है? डॉक्टर ने बताई सच्चाई

Tue, 23 Dec 2025 08:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Dec 2025 08:06 PM IST
सार

  • 11वीं क्लास की एक छात्रा ज्यादा फास्ट फूड खाने से वह गंभीर रूप से बीमार हो गई थी, उसका दिल्ली के एम्स में चल रहा था। यहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Amroha student dies after excessive fast-food consumption know its health risk in hindi
जंक फूड्स खाने से बच्ची की मौत - फोटो : Adobe stock photos

मौजूदा समय में तेजी से बढ़ती कई प्रकार की गंभीर और क्रॉनिक बीमारियों के लिए खान-पान में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है। शहर हो या गांव, लोगों की खान-पान की आदतें तेजी से बदल रही हैं। घर का पौष्टिक भोजन छोड़कर लोग जंक-फास्ट फूड की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, पैकेट वाले स्नैक्स और मीठे ड्रिंक्स रोज की डाइट का हिस्सा बनते जा रहे हैं।



पर क्या आप जानते हैं कि इस तरह की चीजों का ज्यादा सेवन न सिर्फ शरीर को कमजोर करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है?

जंक फूड्स के अधिक सेवन को मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हृदय की बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता है। पर क्या जंक फूड्स जानलेवा भी होते हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 11वीं कक्षा की एक छात्रा की कथिक तौर पर ज्यादा फास्ट फूड खाने से मौत हो गई। 

आइए पूरा मामला जान लेते हैं।

Amroha student dies after excessive fast-food consumption know its health risk in hindi
जंक फूड्स के नुकसान - फोटो : Adobe stock photos

फास्ट फूड खाने से छात्रा की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अमरोहा निवासी 11वीं कक्षा की एक छात्रा ज्यादा फास्ट फूड खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गई थी, उसका दिल्ली के एम्स में चल रहा था। यहीं पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय तक गलत खान-पान की आदतों की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ गई थी।

मेडिकल टीम के मुताबिक, उसकी आंतें आपस में चिपक गई थीं और उसका पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। डॉक्टर्स की टीम ने उसकी सर्जरी की थी, हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। 

तो क्या चाउमीन, पिज्जा, बर्गर जैसे फास्ट फूड इतने खतरनाक हो सकते हैं?

Amroha student dies after excessive fast-food consumption know its health risk in hindi
जंक फूड्स के होते हैं कई नुकसान - फोटो : Adobe stock

बहुत नुकसानदायक होते हैं फास्ट फूड्स

फास्ट फूड्स से सेहत को किस तरह से नुकसान होता है, इस बारे में समझने के लिए हमने मशहूर आहार विशेषज्ञ डॉ आरती सिंह से बातचीत की। वह बताती हैं, जंक फूड्स हमारी सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक है। ये धीरे-धीरे सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाने लगती है।

डॉक्टर कहती हैं, जंक फूड्स सीधे तौर पर तो मौत का कारण नहीं बनते, पर शरीर को इस तरह से क्षति पहुंचा देते हैं कि आप कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो सकते हैं, जिससे जान जाने का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha student dies after excessive fast-food consumption know its health risk in hindi
मोटापा और सेहत को खतरा - फोटो : Adobe stock

जंक फूड्स से मोटापा और इम्युनिटी का खतरा

डॉ आरती कहती हैं, जंक फूड में ट्रांस फैट, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और ऐडेड शुगर ज्यादा होती है जिससे तेजी से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। युवाओं में बढ़ते मोटापा के लिए ये एक बड़ा कारण है। मोटापा की स्थिति डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों का खतरा कई गुना तक बढ़ाने वाली हो सकती है।

जंक फूड में कैलोरी बहुत होती है, जबकि फाइबर, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा बेहद कम होती है। इससे शरीर को सही पोषण नहीं मिल पाता। लंबे समय तक ऐसा खाना खाने से कमजोरी, थकान, इम्युनिटी लो होने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं।

विज्ञापन
Amroha student dies after excessive fast-food consumption know its health risk in hindi
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Adobe stock Images

हृदय रोग और डायबिटीज की समस्या

जंक फूड्स में ट्रांस फैट और नमक भी ज्यादा होता है। ये चीजें हार्ट अटैक व स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ देती हैं। इसी तरह से इन चीजों के लगातार सेवन से इंसुलिन रेजिस्टेंस का जोखिम भी बढ़ता है, जिससे आप टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। जंक फूड खाने वाले लोगों में फैटी लिवर रोग होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed