Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: रोज सुबह पीते हैं गर्म पानी, क्या इससे सच में पिघलती है शरीर की चर्बी?

Fri, 20 Nov 2026 07:46 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 07:46 PM IST
सार

गर्म पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और कुछ लोगों को पाचन में आराम मिल सकता है, लेकिन इससे शरीर की चर्बी सीधे नहीं पिघलती। वजन घटाने के लिए संतुलित डाइट, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और कैलोरी नियंत्रण जरूरी है।

विज्ञापन
Can Drinking Hot Water Really Help You Lose Weight know  Myth and Facts
गर्म पानी पीने से क्या होता है? - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना और नियमित रूप से व्यायाम करना तो जरूरी है ही, पर क्या आप जानते हैं कि अपने वजन को कंट्रोल में रखना भी उतना ही जरूरी माना जाता है?



अध्ययनों में पाया गया है कि अधिक वजन और मोटापे की स्थिति समय के साथ शरीर में कई प्रकार के ऐसे बदलाव करती है जिससे हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज जैसी क्रॉनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम उम्र से भी सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं।

वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों को अक्सर सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। कई लोगों का मानना है कि गर्म पानी शरीर की चर्बी को पिघलाता है, पेट साफ करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन घटाने में मदद करता है। सोशल मीडिया पर आपको कई इंफ्लुएंसर्स भी गर्म पानी पीने के कई फायदे बताते नजर आ जाएंगे।

पर क्या  क्या वास्तव में गर्म पानी पीने से शरीर में जमा फैट पिघलने लगता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Can Drinking Hot Water Really Help You Lose Weight know  Myth and Facts
गर्म पानी पीने के फायदे - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में जनरल फिजिशियन डॉ अमरमणि सिंह बताते हैं, शरीर का वजन कम करने के लिए खान-पान, शारीरिक गतिविधि, नींद और डेली कैलोरी इंटेक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पानी पीना सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन गर्म पानी को वजन घटाने का कोई जादुई तरीका नहीं माना जा सकता।
 

  • गर्म पानी पीने से शरीर की चर्बी  पिघलने का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। शरीर में जमा फैट कम करने के लिए कैलोरी इंटेक और व्यायाम जरूरी है। 
  • जब हम रोजाना जितनी कैलोरी भोजन से ले रहे होते हैं उससे ज्यादा बर्न करते हैं, वेट लॉस तभी संभव हो पाता है।
  • गर्म पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में जरूर मदद मिलती है। कुछ लोगों को सुबह गर्म पानी पीने से आराम महसूस होता है और यह कब्ज की समस्या में भी राहत दे सकता है। लेकिन इससे शरीर में जमा फैट अपने आप खत्म नहीं होता।
Can Drinking Hot Water Really Help You Lose Weight know  Myth and Facts
मेटाबॉलिज्म पर असर - फोटो : Adobe Stock Images

क्या मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद है गर्म पानी?

पानी पीने से शरीर में कुछ समय के लिए कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया में मामूली बदलाव हो सकता है, लेकिन गर्म पानी से मेटाबॉलिज्म इतना तेज नहीं होता कि तेजी से वजन कम होने लगे।

कुछ क्लिनिकल अध्ययनों के अनुसार, गर्म पानी का मेटाबॉलिज्म तेज करने पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता। ये पाचन में मदद कर सकता है या पेट भरा होने का अहसास करा सकता है। पर वजन कम करने के लिए दिनभर में आप कितना पानी पीते हैं साथ ही खान-पान की कैसी आदत है, इसका सबसे ज्यादा असर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can Drinking Hot Water Really Help You Lose Weight know  Myth and Facts
मोटापे का खतरा कैसे कम करें? - फोटो : Adobe Stock

फिर वजन कम करने के लिए क्या करें?

डॉ अमरमणि बताते हैं, वजन घटाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार, भोजन में पर्याप्त प्रोटीन और फाइबर, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और जरूरत के अनुसार कैलोरी पर ध्यान देना जरूरी है। मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करना भी वेट लॉस में आपकी मदद कर सकता है।
 

  • खाने में हरी सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें।
  • तेज वॉक, साइकिलिंग और दूसरी शारीरिक गतिविधियां वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।
  •  रोज 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। नींद की कमी भूख और खान-पान को प्रभावित कर सकती है।
  • कोल्ड ड्रिंक, पैकेट वाले जूस और अधिक चीनी वाली चाय पीना कम करें, ये चीजें आपके वजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed