फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: जोड़ों में सूजन-दर्द कम करना है तो डाइट में करें ये बदलाव, क्या खाएं-क्या नहीं?

Sun, 04 Oct 2026 12:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

जोड़ों के दर्द की समस्या हर उम्र वालों में बढ़ती देखी जा रही है। इसके खतरों को कम करने के लिए डाइट में फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे और ओमेगा-3 वाले खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल सकते हैं, जबकि अत्यधिक प्रोसेस्ड भोजन, ज्यादा चीनी और अस्वास्थ्यकर वसा वाली चीजें कम खाना चाहिए।

विज्ञापन
Can Diet Help Reduce Joint Inflammation Arthritis Diet Foods to Choose and Avoid
आर्थराइटिस, गठिया - फोटो : Adobe Stock

जोड़ों के दर्द और गठिया की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गई है, चिंता की बात ये है कि अब ये सिर्फ बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर रही है। लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी के अलावा बढ़ते वजन और कुछ प्रकार की ऑटोइम्यून बीमारियों को विशेषज्ञ इसका बड़ा कारण मान रहे हैं।



अलग-अलग तरह के गठिया और जोड़ों की समस्याओं के कारण भी अलग होते हैं। फिर भी भोजन शरीर के वजन, सूजन और कुल स्वास्थ्य पर असर डालता है, इसलिए सही डाइट लेने से लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, सीड्स-नट्स और मछली जैसे खाद्य पदार्थों से भरपूर डाइट जोड़ों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। वहीं अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा चीनी और वसा वाली चीजों को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कम से कम खाने की सलाह देते हैं।

अगर आप भी जोड़ों की दिक्कतों से परेशान हैं तो आइए जान लेते हैं कि इस समस्या से कैसे बचाव किया जा सकता है?

Can Diet Help Reduce Joint Inflammation Arthritis Diet Foods to Choose and Avoid
खान-पान को लेकर सावधानी - फोटो : Freepik.com

कैसी होनी चाहिए डाइट

मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार जोड़ों की सेहत को ठीक रखने के लिए फल-सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और सीड्स जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिसे अध्ययनों में सूजन को कम करने और गठिया के लक्षणों में सुधार करने वाला पाया गया है।

कौन सी चीजें हो सकती हैं नुकसानदायक?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, ज्यादा चीनी, अस्वास्थ्यकर वसा और अत्यधिक रेड मीट वाली डाइट कम से कम खानी चाहिए। ऐसी डाइट वजन और शरीर में सूजन के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती है।  घुटनों पर अतिरिक्त वजन पड़ने से दर्द और चलने-फिरने की परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए हमेशा उन चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए जिनसे वजन बढ़ने का खतरा हो।

Can Diet Help Reduce Joint Inflammation Arthritis Diet Foods to Choose and Avoid
अधिक वजन की समस्या - फोटो : Freepik.com

वजन का जोड़ों पर असर

जोड़ों की सेहत को ठीक रखने के लिए शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना जरूरी माना जाता है। घुटनों के ऑस्टियोआर्थराइटिस में शरीर का ज्यादा वजन जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इसलिए पूरी डाइट को संतुलित करना, शारीरिक गतिविधि बनाए रखना और वजन को कंट्रोल करना जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के वजन को 5-10% भी कम करके अधिक वजन के कारण होने वाली दिक्कतों में काफी सुधार किया जा सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed