कोरोना वायरस संक्रमण से इस वक्त दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। सबके जहन में बस एक ही सवाल है कि आखिर कबतक इसकी कोई असरदार दवा या वैक्सीन आ पाएगी? विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुुनियाभर में कोरोना की 148 वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिनमें से 17 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच गई हैं। आमतौर पर किसी भी बीमारी की वैक्सीन बनने में सालों लगते हैं, लेकिन कोरोना की वैक्सीन को लेकर जिस तेजी से काम चल रहा है, उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक एक कारगर वैक्सीन आ जाएगी। वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रहे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ज्यादा उम्मीदें हैं, जिसको लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है।
{"_id":"5efde63f0ceadc34b60718bb","slug":"britain-oxford-university-coronavirus-vaccine-update-latest-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona vaccine: कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर ब्रिटेन से आई अच्छी खबर, लेकिन तैयार कब तक होगी?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona vaccine: कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर ब्रिटेन से आई अच्छी खबर, लेकिन तैयार कब तक होगी?
Thu, 02 Jul 2020 07:48 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine
- फोटो : Social Media
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
- कोरोना की वैक्सीन बना रहे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को ट्रायल में सफलता हासिल हो रही है। यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि टीम को वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के दौरान इम्यून रेस्पॉन्स यानी प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को लेकर अबतक सकारात्मक परिणाम मिले है।
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- विश्वविद्यालय में वैक्सीनोलॉजी की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट ने कहा कि 8000 वॉलेंटियर को वैक्सीन AZD1222 परीक्षण के फेज-III के लिए नामांकित किया गया था। गिल्बर्ट ने कहा कि प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के खिलाफ अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है, जो अच्छी बात है। यह सही तरीके से काम कर रही है, जो यह उम्मीद दिखाती है कि यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ मरीजों को सुरक्षा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : अमर उजाला
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक सारा गिल्बर्ट ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल के तीसरे चरण का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों में वैक्सीन किस तरह से काम करता है और कोरोना संक्रमित लोगों की स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए कितना असरदार साबित होता है।
विज्ञापन
Corona Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- मालूम हो कि यूरोप में इस साल के अंत तक कोरोना की दूसरी लहर की आशंका जताई गई है। ऐसे में वैक्सीन की दरकार ज्यादा है। ब्रिटेन सरकार की वैक्सीन टास्क फोर्स की अध्यक्ष केट बिंघम ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है, ऑक्सफोर्ड के अलावा भी 2021 की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन को लेकर सफलता मिलेगी।