फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona vaccine: कोरोना वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल को लेकर ब्रिटेन से आई अच्छी खबर, लेकिन तैयार कब तक होगी?

Thu, 02 Jul 2020 07:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 02 Jul 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Britain Oxford University Coronavirus Vaccine Update latest news
Coronavirus Vaccine - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस संक्रमण से इस वक्त दुनिया के 210 से ज्यादा देश जूझ रहे हैं। सबके जहन में बस एक ही सवाल है कि आखिर कबतक इसकी कोई असरदार दवा या वैक्सीन आ पाएगी? विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुुनियाभर में कोरोना की 148 वैक्सीन पर काम चल रहा है, जिनमें से 17 वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल के फेज में पहुंच गई हैं। आमतौर पर किसी भी बीमारी की वैक्सीन बनने में सालों लगते हैं, लेकिन कोरोना की वैक्सीन को लेकर जिस तेजी से काम चल रहा है, उससे उम्मीद लगाई जा रही है कि इस साल के आखिर तक या अगले साल की शुरुआत तक एक कारगर वैक्सीन आ जाएगी। वैक्सीन बनाने की रेस में आगे चल रहे ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ज्यादा उम्मीदें हैं, जिसको लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है।

Britain Oxford University Coronavirus Vaccine Update latest news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
  • कोरोना की वैक्सीन बना रहे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को ट्रायल में सफलता हासिल हो रही है। यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि टीम को वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के दौरान इम्यून रेस्पॉन्स यानी प्रतिरोधी प्रतिक्रिया को लेकर अबतक सकारात्मक परिणाम मिले है। 
Britain Oxford University Coronavirus Vaccine Update latest news
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • विश्वविद्यालय में वैक्सीनोलॉजी की प्रोफेसर सारा गिल्बर्ट ने कहा कि 8000 वॉलेंटियर को वैक्सीन AZD1222 परीक्षण के फेज-III के लिए नामांकित किया गया था। गिल्बर्ट ने कहा कि प्रतिरोधी प्रतिक्रिया के खिलाफ अच्छा रिस्पॉन्स देखा जा रहा है, जो अच्छी बात है। यह सही तरीके से काम कर रही है, जो यह उम्मीद दिखाती है कि यह वैक्सीन कोरोना के खिलाफ मरीजों को सुरक्षा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Britain Oxford University Coronavirus Vaccine Update latest news
Corona Vaccine Update - फोटो : अमर उजाला
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिक सारा गिल्बर्ट ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन के मानव ट्रायल के तीसरे चरण का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। फिलहाल यह देखा जा रहा है कि 18 साल से अधिक आयु के लोगों में वैक्सीन किस तरह से काम करता है और कोरोना संक्रमित लोगों की स्थिति बिगड़ने से बचाने के लिए कितना असरदार साबित होता है। 
विज्ञापन
Britain Oxford University Coronavirus Vaccine Update latest news
Corona Vaccine Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • मालूम हो कि यूरोप में इस साल के अंत तक कोरोना की दूसरी लहर की आशंका जताई गई है। ऐसे में वैक्सीन की दरकार ज्यादा है। ब्रिटेन सरकार की वैक्सीन टास्क फोर्स की अध्यक्ष केट बिंघम ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है, ऑक्सफोर्ड के अलावा भी 2021 की शुरुआत में कोरोना वैक्सीन को लेकर सफलता मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed