फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer: हर साल छह लाख से अधिक महिलाओं की इस कारण हो जाती है मौत, बचाव के लिए आज से ही शुरू करें ये उपाय

Fri, 11 Oct 2024 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Oct 2024 09:00 AM IST
विज्ञापन
breast cancer cases and death rate world wide how to prevent stan caner
महिलाओं में बढ़ते कैंसर के मामले - फोटो : Freepik.com

कैंसर के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और लंग्स, जबकि महिलाओं में स्तन और सर्वाइकल कैंसर के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते हैं। वैश्विक आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि स्तन कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्तन कैंसर दुनियाभर में दूसरा सबसे आम और महिलाओं में होने वाले कैंसर में टॉप पर है।



साल 2022 में महिलाओं में स्तन कैंसर के करीब 23 लाख नए मामले सामने आए, वहीं स्तन कैंसर के कारण विश्वभर में 670,000 मौतें हुईं। यहां जानना जरूरी है कि महिलाओं के साथ पुरुषों में भी स्तन कैंसर का खतरा हो सकता है, हालांकि ऐसे मामले काफी दुर्लभ हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्तन या ब्रेस्ट कैंसर को लेकर सभी महिलाओं को कम उम्र से ही सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। कम उम्र में भी आप इसका शिकार हो सकती हैं। जिन महिलाओं के परिवार में पहले किसी को स्तन कैंसर हो चुका है, उनमें इसका खतरा अधिक होता है।

कम उम्र से ही स्तन कैंसर से बचाव के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है।

breast cancer cases and death rate world wide how to prevent stan caner
स्तन कैंसर का खतरा - फोटो : freepik.com

क्यों होता है स्तन कैंसर?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाले सबसे सामान्य प्रकार के कैंसर में से एक है। इसके कारण कई प्रकार के होते हैं। आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों के साथ दिनचर्या की गड़बड़ी भी इसका खतरा बढ़ाने वाली मानी जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि हार्मोनल असंतुलन जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाने के कारण स्तन कैंसर होने का खतरा अधिक हो सकता है।

इसके अलावा मोटापा को भी इसका जोखिम बढ़ाने वाला पाया गया है। अत्यधिक शराब पीने या धूम्रपान करने से भी आप इसका शिकार हो सकती हैं।

breast cancer cases and death rate world wide how to prevent stan caner
व्यायाम की बनाएं आदत - फोटो : freepik.com

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कुछ आसान से उपायों को अपनाकर आप स्तन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती हैं। इसके लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। 

शारीरिक रूप से सक्रिय रहकर न केवल आप वजन को नियंत्रित कर सकती हैं, साथ ही ये हार्मोनल असंतुलन को भी कम करता है। दिन में 30 मिनट की नियमित शारीरिक गतिविधि स्तन कैंसर के खतरे को कम करती सकती है। अगर आप नियमित व्यायाम करती हैं तो इससे कई अन्य प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का भी खतरा कम हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
breast cancer cases and death rate world wide how to prevent stan caner
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

एंटीऑक्सीडेंट आहार का सेवन

फल-सब्जियां, साबुत अनाज और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए जरूरी है। वसा, शर्करा और तले हुए भोजन नुकसानदायक माने जाते हैं। स्वस्थ वजन बनाए रखने के साथ कैंसर को जोखिमों से बचाव के लिए भी आपके लिए पौष्टिक आहार के सेवन से मदद मिल सकती है। एंटीकैंसर और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार हैं। 

विज्ञापन
breast cancer cases and death rate world wide how to prevent stan caner
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं - फोटो : freepik.com

धूम्रपान-शराब से बिल्कुल दूरी बनाएं

धूम्रपान-शराब दोनों के कारण हमारी सेहत को गंभीर क्षति होने का जोखिम रहता है। इसे स्तन कैंसर के लिए भी एक कारक माना जाता है। शोध से पता चलता है जो महिलाएं अक्सर शराब पीती हैं या धूम्रपान करती हैं उनमें अन्य की तुलना में स्तन कैंसर का खतरा अधिक होता है। धूम्रपान न केवल स्तन कैंसर बल्कि अन्य प्रकार के कैंसर का भी कारण बन सकता है। धूम्रपान से पूरी तरह से दूर रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed