फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Chinese Products: चीन से आने वाले वे सामान, जिसका इस्तेमाल अधिकतर भारतीय करते हैं

Wed, 17 Jun 2020 06:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 17 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Boycott Chinese Products: 10 items we use most import from china India dispute ladakh border
अधिकतर भारतीय करते हैं चीनी सामानों का इस्तेमाल - फोटो : Amar Ujala

लद्दाख की गलवां घाटी में चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में चीन के प्रति उबाल है। इस हिंसक टकराव में भारतीय सेना के एक अधिकारी समेत 20 जवानों की शहादत के बाद देशभर में लोग आक्रोश प्रदर्शन कर रहे हैं। एक बार फिर से चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की जा रही है। इसी बीच, व्यापारियों के शीर्ष संगठनों में शामिल कंफेडेरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा चीनी सामान के बहिष्कार और भारतीय सामान के उपयोग को बढ़ावा देने का अभियान छेड़ा गया है। संगठन ने 500 से ज्यादा सामानों की सूची भी जारी की है। क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में आप चीन के कौन से सामानों का प्रयोग करते हैं या आपके घर में कितनी चीजें चीनी(Chinese Items) है? 

Boycott Chinese Products: 10 items we use most import from china India dispute ladakh border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : The Independent

कैट ने 'भारतीय सामान - हमारा अभिमान' नाम से शुरू किए गए इस राष्ट्रीय अभियान के तहत दिसंबर 2021 तक चीन से आयात में एक लाख करोड़ रुपये की कमी लाने का लक्ष्य रखा है। संगठन ने ऐसे 500 सामानों की सूची जारी की है, जो चीन में निर्मित होकर भारत में आयात होते हैं। हम आप भी इनमें से बहुत सारे सामानों का उपयोग करते हैं। 

Boycott Chinese Products: 10 items we use most import from china India dispute ladakh border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कैट की इस सूची में रोजमर्रा में काम आने वाली वस्तुएं, खिलौने, फैशन अपैरल, खाद्यान, घड़ियां, जेम्स एवं ज्वेलरी, वस्त्र, स्टेशनरी, कागज, घरेलू वस्तुएं, फर्नीचर, लाइटिंग, फर्निशिंग फैब्रिक, टेक्सटाइल, बिल्डर हार्डवेयर, फुटवियर, गारमेंट, किचन का सामान, लगेज, हैंड बैग, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ प्रोडक्ट्स, पैकेजिंग प्रोडक्ट, ऑटो पार्ट्स, यार्न, फेंगशुई आइटम्स, दिवाली एवं होली का सामान, चश्मे, टेपेस्ट्री मैटेरियल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boycott Chinese Products: 10 items we use most import from china India dispute ladakh border
Tooth Brush - फोटो : Social Media

चीन के लिए भारतीय बाजार को हब कहा जाता है। हम में से अधिकतर भारतीय सुबह सोकर उठने से लेकर रात को सोने तक न जाने कितने ही चीन निर्मित सामानों का इस्तेमाल करते हैं। पिछले साल सामने आए एक आंकड़े के मुताबिक, चीन का भारत को निर्यात 76 बिलियन डॉलर का है। हमारे हर पर्व-त्यौहारों पर चीनी सामानों की धमक है। होली पर रंग और पिचकारियों से लेकर दीपावली में लक्ष्मीगणेश की मूर्तियों और सजावटी झालरों तक बहुत कुछ चीन से ही आता है। आइए जानते हैं कि भारत में चीन से सबसे ज्यादा आने और खपत होने वाले कौन से सामान हैं:

विज्ञापन
Boycott Chinese Products: 10 items we use most import from china India dispute ladakh border
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स

इलेक्ट्रॉनिक सामान और उपकरण

  • देश में बड़े पैमाने पर स्मार्ट फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव, टीवी किट, डिस्प्ले बोर्ड, एसडी कार्ड, मेमोरी कार्ड, साउंड रिकॉर्डर्स, एलईडी बोर्ड चीन से आते हैं। इनमें वायरलेस और कम्युनिकेशन उपकरण भी हैं। आज के समय में ज्यादातर भारतीयों के हाथ में चीन के बने स्मार्टफोन हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed