फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में चुकंदर का जूस बना देगा ताकतवर, यौन क्षमता में होगा इजाफा

Sat, 11 Jan 2020 01:54 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 11 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
boost your sex drive by drinking beetroot juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

अनियमित जीवन शैली और भागदौड़ से भरी जिंदगी के कारण लोग अपने सेहत का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते हैं और कई बीमारियों के चपेट में आ जाते हैं। आजकल के दौर में ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारी आम बात हो गई है। हालांकि इन सभी समस्याओं का घरेलु इलाज भी हैं। आज हम आपको चुकंदर के उपायों के बारे में बताएंगे। चुकंदर भले ही एक सस्ती सब्जी मानी जाती है लेकिन इसका इस्तेमाल सेहत के कई समस्याओं को दूर करता है। सेक्सुअल हेल्थ के लिए चुकंदर का सेवन बहुत ही कारगर है। आइए जानते हैं चुकंदर से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

boost your sex drive by drinking beetroot juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

लिबिडो बढ़ाने के लिए
थकान और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से ना होने के कारण आपकी सेक्सुअल लाइफ प्रभावित होती है। लो लिबिडो की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डायट में चुकंदर शामिल करना चाहिए। चुकंदर जूस के सेवन से रक्त कोशिकाओं का संकुचन कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। चुकंदर के सेवन से शरीर ऊर्जा मिलती है जिससे लिबिडो भी बढ़ जाता है।

boost your sex drive by drinking beetroot juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एनिमिया दूर करने के लिए
महिलाओं में एनीमिया की समस्या आम बात होती है। एनीमिया की वजह से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और ऊर्जा के स्तर में भी गिरावट आती है। चुकंदर आयरन का एक अच्छा स्रोत है और हीमोग्लोबिन बनाने के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है। रोजाना एक ग्लास चुकंदर का जूस पीने से एनिमिया जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
boost your sex drive by drinking beetroot juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने में
उम्र बढ़ने के साथ ज्यादातर पुरुषों को इरेक्शन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस अंग की रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने के कारण पेनिस को होने वाली खून की सप्लाई में रुकावट आ जाती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को फैलाने में सहायता करता है, जिनमें पेनाइल एरिया में रक्त की आपूर्ति में सुधार हो जाता है और बेहतर इरेक्शन में मदद होती है।

विज्ञापन
boost your sex drive by drinking beetroot juice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में
डायबिटीज की बीमारी आपके सेक्स लाइफ को भी बुरी तरह से प्रभावित करती है। इस बीमारी के दौरान परफॉर्मेंस एंक्जायटी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियां काफी स्तर पर देखने को मिलती है। चुकंदर का जूस खून में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकता है। इसके सेवन से आपकी सेक्सुअल हेल्थ भी सुधरती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed